कर्बला की मिट्टी खोदने पर आक्रोश, मुकदमा दर्ज
खीरीटाउन (लखीमपुर) : कस्बे में ईदगाह के निकट ताजिए दफनाने वाले कर्बला के मैदान से रेलवे
खीरीटाउन (लखीमपुर) : कस्बे में ईदगाह के निकट ताजिए दफनाने वाले कर्बला के मैदान से रेलवे ठेकेदार ने रातों-रात मिट्टी की खोदाई करने व दफन ताजियों को हटाने को लेकर लोगों में आक्रोश फैल गया। अंजुमन इस्लामिया के सीनियर मेंबर डॉ. मतलूब अहमद की तहरीर पर ठेकेदार इस्लाम व कांस्ट्रक्शन कंपनी के खिलाफ थाना खीरी में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कस्बे में ईदगाह के निकट रेलवे लाइन के पास की जमीन को वर्षों पूर्व भट्टा व्यापारी कादिर ने ताजियों को दफनाने के लिए जमीन दे दी थी। तबसे उस जमीन पर मुहर्रम व बीसवां के मौके पर ताजिये दफन किए जाते हैं। पिछले एक साल से ब्रॉडगेज लाइन का कार्य चल रहा है। रेलवे लाइन के किनारे एक निर्माण कार्य में ठेकेदार ने जेसीबी मशीन से गुरुखेत की जमीन की मिट्टी को खोदकर पटाई कर दी और दफन ताजियों को भी उखाड़ दिया। कर्बला की मिट्टी की खोदाई व ताजियों को हटाने की मामले की जानकारी होने पर कस्बे के लोगों में आक्रोश फैल गया। इंस्पेक्टर विपिन कुमार ¨सह ने बताया कि दोबारा कर्बला की जमीन को मिट्टी डालकर पटवाया जाएगा।