Move to Jagran APP

महिला की दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या

विधवा महिला महेशपुर स्थिति पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र से रुपये निकालने के लिए घर से बुधवार की दोपहर में निकली थी।

By JagranEdited By: Published: Thu, 10 Oct 2019 10:32 PM (IST)Updated: Thu, 10 Oct 2019 10:32 PM (IST)
महिला की दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या
महिला की दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या

लखीमपुर : थाना हैदराबाद क्षेत्र में एक महिला की दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई। ये महिला बुधवार से लापता थी। गुरुवार को उसका शव नग्न अवस्था में गन्ने के खेत में मिला। घटना को किसने अंजाम दिया, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

loksabha election banner

थाना हैदराबाद क्षेत्र के एक गांव की निवासी विधवा महिला महेशपुर स्थिति पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र से रुपये निकालने के लिए घर से बुधवार की दोपहर में निकली थी। उसे गांव के पास जाते कुछ लोगों ने देखा भी था। इसके बाद महिला के शाम तक वापस न आने पर बच्चों ने उसकी तलाश शुरू की, पर महिला का कुछ भी पता नहीं चला। गुरुवार को गांव के ही एक व्यक्ति के गन्ने के खेत में उक्त महिला का शव नग्न अवस्था में ग्रामीणों ने पड़ा देखा। पास में उसकी चप्पलें पड़ी थी। शव के गले पर कसने के निशान पाए गए। देर शाम महिला के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई, जिसमें उसकी दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या किए जाने की बात बताई गई। एसओ धर्मदास सिद्धार्थ ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि अज्ञी परिवार वाले इस बाबत कुछ भी नहीं बता पा रह हैं। महिला की मौत से बच्चे हुए बेसहारा

विधवा महिला की मौत से उसके चार नाबालिग बच्चे बेसहारा हो गए हैं। अब उसके परिवार की देख रेख कैसे होगी, यह एक बड़ा सवाल है। महिला के पति की मौत एक वर्ष पहले हुई थी। महिला के तीन बेटे 14, 08 व 03 वर्ष के और एक वर्षीय पुत्री है। एक सबसे बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। गरीब परिवार की रोजी-रोटी महिला की मेहनत मजदूरी से चलती थी। उसकी मौत से अब परिवार के भरण पोषण का संकट खड़ा हो गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.