मोदी ने विश्व में लहराया देश का परचम : रेखा
लखीमपुर : धौरहरा सांसद रेखा वर्मा ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे विश्व म
लखीमपुर : धौरहरा सांसद रेखा वर्मा ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे विश्व में देश का नाम रौशन करते हुए भारत का परचम लहराया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार कभी झूठ का सहारा नहीं लेती बल्कि विपक्ष ने अब तक देश से हमेशा झूठ ही गोला है। उन्होंने राफेल खरीद पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी तंज कसा। सांसद सोमवार को धौरहरा विधानसभा के रामलोकपुर गांव में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहीं थीं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बिना पूरी जानकारी किए ही कोई भी बयान दे देते हैं। ये गलत है। सांसद रेखा वर्मा ने धौरहरा विकास खंड के गांव रामलोकपुर में 109 आवासीय पट्टे वितरित किए और 200 वृद्धजनों को कंबल वितरित किया। खंड विकास अधिकारी ने सांसद को गांव में चल रहे कार्यों का लेखा-जोखा दिया। सांसद ने अधूरे कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। सांसद ने कहा कि हर पात्र व्यक्ति को आवास व शौचालय दिए जाएंगे, कोई छूटेगा नहीं। केंद्र व राज्य सरकार अपने हर वायदे को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस मौके पर एसडीएम धौरहरा ने गांव के विकास कार्यों में गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए कार्य करने को कहा। इस मौके पर सांसद के साथ रमेश ¨सह मूडी रामकिशोर मिश्र, टी पी ¨सह कन्हैया बाजपेई, अनिमेष पटेल, श्रीकांत मिश्र, ग्राम प्रधान राघवेंद्र ¨सह, रामदेव मिश्र, धर्मेंद्र अवस्थी, जानकी प्रसाद, आडवाणी यादव, ज्ञानेंद्र वर्मा, नागेंद्र ¨सह, उतम वर्मा, पुष्पक नाथ चंदर तिवारी आदि कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।