मंडी शुल्क के विरोध में तीसरे दिन मंडी सचिव को दिया ज्ञापन
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के आवाहन पर मंडी शुल्क के विरोध में आयोजित आंदोलन जारी है। तीसरे दिन व्यापारियों ने काली पट्टी बांध कर मौन प्रदर्शन किया।
लखीमपुर : उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष पंडित श्याम बिहारी मिश्र (पूर्व सांसद) के आवाहन पर मंडी शुल्क के विरोध में आयोजित छह दिवसीय आंदोलन जारी रहा। तीसरे दिन व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने गोला मंडी समिति के गल्ला व सब्जी व्यापारियों ने मुंह पर काली पट्टी बांध कर मौन प्रदर्शन किया। इसके बाद मंडी सचिव कार्यालय में पहुंच कर मंडी शुल्क व व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा की। जिस पर सचिव ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि उनके स्तर से मंडी के व्यापारियों को कोई समस्या नहीं आएगी। जिलाध्यक्ष राम मोहन सोनी, युवा जिलाध्यक्ष पटेल अशोक कनोजिया के नेतृत्व में तीसरे दिन आंदोलन में प्रमुख रुप से वीरेंद्र वर्मा, मुनेंद्र पाल सिंह, कपिल मिश्रा, राम शरण गुप्ता, सुखदेव प्रसाद, पंकज सिंह, सुभाष गुप्ता, गुंजन मिश्र, विनोद गुप्ता, शिवम गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, दिलीप जायसवाल, गुंजन गुप्ता, मनोज गिरि, बेचे लाल गुप्ता शामिल रहे।