विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

युवक को जबरन बंधक बनाकर मतांतरण करने में पांच गिरफ्तार

By JagranEdited By:
Published: Sat, 30 Oct 2021 10:45 PM (IST)

कोतवाली क्षेत्र के एक ग्राम के 20 वर्षीय अनुसूचित जाति के युवक को दिल्ली काम करने के बहाने ले गए।

युवक को जबरन बंधक बनाकर मतांतरण करने में पांच गिरफ्तार
युवक को जबरन बंधक बनाकर मतांतरण करने में पांच गिरफ्तार

लखीमपुर: कोतवाली क्षेत्र के एक ग्राम के 20 वर्षीय अनुसूचित जाति के युवक को दिल्ली काम करने के बहाने जबरन मतांतरण कराने का मामला सामने आया है। पांच माह बाद मामले की जानकारी होने पर युवक के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। कुछ देर बाद ही मामला भाजपा कार्यकर्ताओं व विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह के संज्ञान में आ गया। उन्होंने पुलिस को तत्काल युवक को चंगुल से छुड़वाकर आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए कहा। हालात को बिगड़ता देख लगभग एक घंटे में ही इंस्पेक्टर राकेश कुमार गुप्ता ने युवक को बरामद करते हुए इस मामले के पांच नामजद आरोपितों को गिरफ्तार की लिया। जबकि घटना का मुख्य आरोपित मदरसे का मौलाना यूनुस फरार हो गया।

क्षेत्र के एक ग्राम निवासी ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उसका लड़का अनुज बरबर में एक भट्टे पर ईंट की पथाई करता था। आरोप है कि लगभग पांच माह पूर्व भट्टे पर ही काम करने वाले ग्राम मोहम्मदपर के राशिद व शाहवान व यूनुस और दो -तीन अन्य लोग मुस्लिम धर्म स्वीकार करने के लिए दबाव बनाते रहते थे। यही लोग उसके लड़के को दिल्ली में काम कराने के बहाने बहला फुसलाकर अपने साथ लेकर चले गए। उसने अपने लड़के से मोबाइल पर कई बार बात करने की कोशिश की उसे कई जगह तलाश भी किया, लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चला। 29 अक्टूबर को जब उसे पता चला कि उसके लड़के को मोहम्मदी के सरैया मंडी मार्ग पर स्थित दारुल उलूम फैजाने मुस्तफा मदरसे में जबरन मतांतरण करने के लिए उक्त दोनों आरोपित अपने अन्य सहयोगियों के साथ लड़के को बंधक बनाए हुए हैं। जब ग्रामीण मिलने के लिए गया तो उसके लड़के ने बताया कि उक्त सभी लोग उसका जबरन मतांतरण कराना चाहते हैं। जब उसने अपने पुत्र को छुड़ाने की बात कही तो उसे अपशब्द कहकर जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। पुलिस ने मामले में सहवान, अफसर, मुकीम, अकलीम रजा, इसहाक व मौलाना यूनुस के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि मदरसा संचालक मौलाना यूनुस फरार हो गया। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर प्राप्त हुई है। जिस पर रिपोर्ट दर्ज कर निष्पक्ष जांच की जा रही है।