दरिदगी का शिकार हुई बिटिया के घर नेताओं का जमावड़ा
सांत्वना देने पहुंचे कई पार्टियों के नेता। गांव में पुलिस बल के साथ मीडिया का जमावड़ा लगा है। उधर कॉलेज के प्रिसिपल को घटना की जानकारी ही नहीं।
लखीमपुर : नीमगांव थाना क्षेत्र के बेहजम इलाके में छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या के अगले दिन तमाम राजनीतिक पार्टियों के नेता पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। नेताओं ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया। परिवार को सांत्वना देने इलाके के लोग भी पहुंचे, गांव में पुलिस बल के साथ मीडिया का जमावड़ा लगा है।
मंगलवार को अठारह वर्षीय अनुसूचित जाति की छात्रा का शव मिलने के बाद इलाके में दहशत फैल गई थी। छात्रा की दुष्कर्म के बाद नृशंस हत्या कर दी गई थी। बुधवार को तमाम राजनीतिक पार्टियों के नेता पीड़ित परिवार से मिलने गांव पहुंचे। भाजपा जिला जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, कस्ता विधायक सौरभ सिंह सहित कई भाजपा नेताओं ने परिवारीजनों को ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। विधायक सौरभ सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री खुद घटना की मॉनीटरिग कर रहे हैं और जल्द ही दरिदे पकड़े जाएंगे। कांग्रेस के पूर्व सांसद जफर अली नकवी, जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल सहित कई कांग्रेसी नेता भी गांव पहुंचे और परिवार को ढांढस बंधाया। सपा के राज्यसभा सांसद रवि प्रकाश वर्मा, पूर्व विधायक सुनील कुमार, जिला अध्यक्ष कयूम, पूर्व विधायक उत्कर्ष वर्मा, पूर्व विधायक रामसरन सहित कई सपा नेता भी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और उन्हें ढांढस बंधाया। बसपा के पूर्व मंत्री गया चरण दिनकर व कई बसपा नेताओं ने भी पीड़ित परिवार से मिलकर सांत्वना दी और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। पीड़ित परिवार से मिलने भीम आर्मी के नेता अमरनाथ भारती भी पहुंचे। पूरा दिन गांव में नेताओं का आना जाना लगा रहा। कॉलेज के प्रिसिपल को घटना की जानकारी नहीं नीमगांव के जिस कॉलेज में छात्रा पढ़ती थी, वहां के प्रिसिपल घटना के दूसरे भी इस बात से अनजान थे कि दरिदगी का शिकार बिटिया उनके ही कॉलेज में पढ़ती। प्रिसिपल को छात्रा के साथ दरिदगी की घटना की तो खबर थी लेकिन, छात्रा उन्हीं के स्कूल में पढ़ती थी इस बात की जानकारी उन्हें नहीं थी। दरिदों को खोजने में जुटी पुलिस, कई हिरासत में नीमगांव में छात्रा के साथ दरिदगी करने वालों को पकड़ने के लिए पुलिस पूरा जोर लगाए है। पुलिस की कई टीमें संदिग्धों की धरपकड़ में जुटी हैं। पिछले चौबीस घंटों में कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। जिस से शीघ्र की घटना के खुलासे की उम्मीद जगी है। हाल ही में ईसानगर थाना क्षेत्र में 13 साल की लड़की की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी, जिससे पुलिस पर पहले से ही भारी दबाव था। दुष्कर्म और हत्या की इस घटना ने पुलिस पर दबाव और बढ़ा दिया है। यही कारण है कि पुलिस की कई टीमें दरिदों को पकड़ने में जुटी हैं। घटना के बाद से पुलिस कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। माना जा रहा है कि शीघ्र ही पुलिस किसी नतीजे पर पहुंच जाएगी और दरिदे पुलिस की पकड़ में होंगे।
पूर्व सांसद ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप दरिदगी की शिकार हुई छात्र के परिवार से मिलने पहुंचे सपा के राज्यसभा सांसद रवि प्रकाश वर्मा ने सरकार पर कड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि थाना चौकी बिकते हैं। प्रशासन का कोई डर नहीं रह गया है। यही वजह है अपराधी बेलगाम हैं और उनमें डर नहीं है। जिससे अपराध तेजी से बढ़ गया है। सांसद के साथ उनकी पुत्री डॉ. पूर्वी वर्मा भी पहुंचीं। पूर्वी वर्मा ने परिवार को ढांढस बंधाया और हरसंभव मदद का भरोसा दिया। रवि प्रकाश वर्मा ने पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद भी की।