धोखाधड़ी कर खाते से निकाले दो लाख 94 हजार
लखीमपुर : शहर निवासी एक व्यक्ति के खाते से अज्ञात लोगों ने फोन कर धोखाधड़ी कर दो लाख 94 हज
By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Nov 2018 11:18 PM (IST)Updated: Sat, 17 Nov 2018 11:18 PM (IST)
लखीमपुर : शहर निवासी एक व्यक्ति के खाते से अज्ञात लोगों ने फोन कर धोखाधड़ी कर दो लाख 94 हजार 747 रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने अज्ञात फोन कालर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बनवारी लाल केडिया ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसका खाता आइसीआइसीआइ बैंक में है। 10 नवंबर को उसके मोबाइल पर काल आई और उसने उक्त बैंक का शाखा प्रबंधक शर्मा बताते हुये खाता दुरुस्त करने के लिए एटीएम के बारे जानकारी मांगी। जिसे उसने दे दी उसके बाद एक लाख, दो बार में पचास पचास हजार, दो बार में बीस बीस हजार, फिर तीस हजार इसके बाद 47 सौ रुपये कुल 294747 रुपये की धनराशि निकाल ली गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें