कच्चा मकान ढहा, पांच लोग घायल
लखीमपुर : मूसलधार बारिश के बीच थाना क्षेत्र के नौरंगाबाद गांव में एक कच्चा मकान रविवार को
लखीमपुर : मूसलधार बारिश के बीच थाना क्षेत्र के नौरंगाबाद गांव में एक कच्चा मकान रविवार को भरभरा कर ढह गया। इसके नीचे दबने से पांच लोग घायल हो गए। घायलों को निघासन सीएचसी भेजा गया, जहां से एक महिला की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
नौरंगाबाद निवासी रामविलास का कच्चा घर शनिवार रात और रविवार दिन में हुई बारिश के चलते भरभरा कर गिर गया। इसकी चपेट में आकर रामविलास की पत्नी मुन्नी देवी, पुत्री सुनीता व नेहा, पुत्र सुनील व विकास आ गए। इस घटना में मुन्नी देवी व नेहा को गंभीर चोटें आई हैं। गांव के लोगों ने आनन-फानन सबको निकाला। इसके बाद 108 की एंबुलेंस से निघासन भिजवाया गया। यहां मुन्नी देवी की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अभी तक कोई भी जिम्मेदार मौके पर नहीं पहुंचा है।