रात में सैनिटाइज हुईं शहर की सड़कें
द्यश्रष्द्मस्त्र2श्रठ्ठ द्बठ्ठ ष्द्बह्ल4द्यश्रष्द्मस्त्र2श्रठ्ठ द्बठ्ठ ष्द्बह्ल4
By JagranEdited By: Published: Fri, 27 Mar 2020 09:47 PM (IST)Updated: Sat, 28 Mar 2020 06:07 AM (IST)
लखीमपुर: लॉकडाउन के दौरान खाली पड़ी रहीं शहर की सड़कों का सदुपयोग गुरुवार की रात जिला प्रशासन ने किया। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह व एसपी पूनम की अगुवाई में दमकल कर्मियों ने शहर की प्रमुख सड़कों को सैनिटाइज किया।
शहर की अस्पताल रोड, मेन रोड, कचेहरी रोड पर पूरी तरह से दमकल कर्मियों और पालिका कर्मियों की संयुक्त कवायद को अंजाम दिया गया। इस दौरान सड़कों पर पूरी तरह से सन्नाटा रहा। शहर में इस दौरान खुली रहीं दवा की दुकानों पर सामाजिक दूरी भी देखने को मिली। लोगों ने एक मीटर दूरी बनाकर अपनी दवाइयां खरीदीं। डीएम ने इस दौरान लोगों को जागरूक किया कि वह 21 के दिन के लॉक्डाउन का पूरी तरह से अनुपालन करें और घर के अंदर ही रहें।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें