यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Leopard Attack: घर के आंगन में बैठे पालतू कुत्ते को दबोच ले गया खूंखार तेंदुआ, लोगों में दहशत
पलिया के गांव ऐठपुर निवासी मोहन सिंह के फार्म हाउस पर सोमवार की देर रात दुधवा जंगल से निकलकर एक ...और पढ़ें

संवाद सूत्र, पलियाकलां (लखीमपुर)। दुधवा टाइगर रिजर्व के जंगल से निकला एक तेंदुआ आबादी के बीच ग्रामीण के घर के आंगन में आ पहुंचा। तेंदुए ने आंगन में मौजूद कुत्ते पर हमला कर उसे दबोच लिया और खेतों के रास्ते जंगल में चला गया। इस घटना को लेकर गृहस्वामी के साथ परिवारीजनों व ग्रामीणों में दहशत है।
पलिया के गांव ऐठपुर निवासी मोहन सिंह के फार्म हाउस पर सोमवार की देर रात दुधवा जंगल से निकलकर एक तेंदुआ आ पहुंचा। तेंदुए ने घर के आंगन में टहल रहे एक कुत्ते पर हमला कर उसे दबोच लिया। कुत्ते के भौंकने पर मोहन सिंह व परिवार के अन्य लोग कमरों से बाहर निकले तो देखा कि तेंदुआ उनके पालतू कुत्ते को पकड़ कर ले जा रहा था। उन लोगों ने शोर मचाया तो तेंदुआ भागकर गन्ने के खेत में चला गया।
यह भी पढ़ें: छोटे-छोटे बच्चों को समझ लिया बाघ, हैरत में पड़े गांव वाले, वन विभाग की टीम ने बताया इस जानवर का नाम
आंगन में पड़े हुए थे कुत्ते के बाल और खून
इधर, शोर शराबा सुनकर गांव के तमाम लोग एकत्र हो गए और घर के अंदर आंगन में जाकर देखा तो वहां पर खून और कुत्ते के बाल पड़े हुए थे। ग्रामीणों को मौके पर तेंदुए के पगचिन्ह भी दिखाई दिए। इसके बाद ग्रामीणों ने घर के पास गन्ने के खेतों में तेंदुए की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। घटना को लेकर परिवार के लोगों व ग्रामीणों में दहशत है।
यह भी पढ़ें: लखीमपुर में बाघ के आतंक से मचा हड़कंप, शौच के लिए गए युवक को बनाया निवाला; कई लोगों की जा चुकी है जान
कई दिनों से तेंदुए की चहलकदमी
मामले की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दे दी है, लेकिन कोई वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा है। मोहन सिंह ने बताया ग्रामीण कई दिनों से तेंदुए को आसपास चहलकदमी करते हुए देख रहे थे। उन लोगों ने उन्हें बताया भी ता और सतर्क रहने को भी कहा तो जिस वजह से वे लोग कमरों में सो रहे थे, लेकिन कुत्ते को सुरक्षा की दृष्टि से बाहर ही रहने दे रहे थे, जिससे यह हादसा हो गया।
