कृष्ण मोहन और विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले अमन को मिला सम्मान
लखीमपुर : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल और व्यापारी मैत्री सभा ने व्यापारी दिवस का आयोजन सोम
लखीमपुर : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल और व्यापारी मैत्री सभा ने व्यापारी दिवस का आयोजन सोमवार को किया। अतिथि सभागार में कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर डीएम शैलेंद्र ¨सह और विशिष्ट अतिथि के तौर पर एसपी पूनम मौजूद रहीं। प्रशासनिक सेवा में अपना लंबा कार्यकाल पूरा करने व 49 जिलाधिकारियों के संग ओएसडी जैसे अहम पद पर रहने वाले कृष्ण मोहन श्रीवास्तव और अपनी चित्रकला के लिए पूरे विश्व में जिले का गौरव बढ़ाने वाले अमन गुलाटी को सम्मानित किया गया। जिनका जीवन परिचय, संगठन के जिला मीडिया प्रभारी युवराज शेखर और नगर अध्यक्ष केवल गुलाटी के द्वारा दिया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि ने सम्मान पत्र व पुरुस्कार देकर उन्हें सम्मानित किया गया। व्यापारी मैत्री सभा के संयोजक अशोक तोलानी के व्यापारी समाज की महिला शक्ति को भी इस मौके पर महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के मुद्दे पर एस पी पूनम का भी ध्यान आकर्षित किया। इस मौके पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मचंद जैन, जिला संरक्षक नरपत जैन, जिला अध्यक्ष सेवक ¨सह अजमानी, जिला महामंत्री कृष्ण गोपाल शेखर, जिला कोषाध्यक्ष विनोद कुमार चोपड़ा, नगर संरक्षक ज्ञान स्वरुप शुक्ल, नगर अध्यक्ष केवल कुमार गुलाटी, नगर महामंत्री संजय अग्रवाल, जिला मीडिया प्रभारी युवराज शेखर, जिला युवा अध्यक्ष अमरपाल ¨सह, जिला युवा महामंत्री दिलीप गुप्ता जिला उद्योग मंच के अध्यक्ष अमरजीत ¨सह अजमानी , जिला उपाध्यक्ष के तौर पर
प्रभु प्रकाश अग्रवाल, सुरेश चन्द्र गुप्ता, रमेश चंद्र गुप्ता, गुरु¨जदर ¨सह , गुरु¨वदर पाल ¨सह मौजूद थे।