Move to Jagran APP

चलनी से चांद देखकर मांगी साजन की लंबी उम्र

पति की दीर्घायु के लिए किया जाने वाला व्रत करवा चौथ रविवार को उल्लास के साथ किया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Oct 2021 09:49 PM (IST)Updated: Sun, 24 Oct 2021 09:49 PM (IST)
चलनी से चांद देखकर मांगी साजन की लंबी उम्र
चलनी से चांद देखकर मांगी साजन की लंबी उम्र

लखीमपुर : पति की दीर्घायु के लिए किया जाने वाला व्रत करवा चौथ रविवार को उल्लास के साथ किया गया। महिलाओं ने आंगन में चौक बनाकर चंद्रमा को अ‌र्घ्य दिया व पूजा करके पति की लंबी उम्र की कामना की। सुबह से निर्जला व्रत रखकर सुहागिनों ने पूरे दिन पूजा पाठ की।

loksabha election banner

सुबह से करवा चौथ व्रत की तैयारियों में व्यस्त महिलाओं ने घर पर पूड़ी पकवान बनाए। इस दौरान बाजार से दिनभर खरीदारी का दौर भी चला। बाजार में करवे तथा पूजा पाठ की अन्य सामग्री महिलाओं, पुरुषों ने खरीदी। शाम ढलते ही मंदिरों के परिसर तथा आंगन के चौक महिलाओं से गुलजार हो गए। चौक या रंगोली बनाने का सिलसिला शुरू हो गया। चौरीठे व हल्दी से रंगे हुए पीतल या मिट्टी के करवे रखकर इंतजार शुरू किया गया। रात्रि के 7:30 बजे से आसमान की ओर निगाहें और गहरी हो गईं। कब चांद निकले और कब उसे अ‌र्घ्य दिया जाए। ठीक आठ बजे जैसे ही आसमान में चांद नजर आया महिलाओं ने अपने-अपने करवे उठाकर दीपक जलाकर आरती उतारना शुरू किया। चलनी से चांद देखकर जल, अक्षत, नैवेद्य चढ़ाकर महिलाओं ने अपने अपने पति की दीर्घायु की कामना की। इस दौरान शहर के भुईफोरवा नाथ मंदिर का परिसर महिलाओं से भरा नजर आया, जहां महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजा अर्चना कर पति की लंबी आयु की कामना की। तुरंत नाथ मंदिर परिसर में आज होगा दुर्गा जागरण ग्राम पंचायत कपरहा के बाबा तुरंत नाथ मंदिर परिसर में 25 अक्टूबर को विशाल दुर्गा जागरण किया जाएगा। शहर से लगभग बारह किलोमीटर की दूरी पर ग्राम सभा कपरहा के मजरा तेंदुआ में भगवान भोलेनाथ का अति प्राचीन शिवलिग स्थापित है। मंदिर श्री तुरंत नाथ बाबा के नाम से क्षेत्र में विख्यात है। इस कार्यक्रम का आयोजन शाम सात बजे से शुरू होकर सुबह तक चलेगा। इससे समस्त ग्राम वासियों ने क्षेत्र वासियों से ज्यादा से ज्यादा लोगों के साथ दुर्गा जागरण में पहुंचने की अपील आयोजकों ने की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.