'विकास के नाम पर जनता को छल रही भाजपा'
लखीमपुर : पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि भाजपा देश की जनता को विकास के नाम पर छ
लखीमपुर : पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि भाजपा देश की जनता को विकास के नाम पर छल रही है। भाजपा का विकास मॉडल जनता की नजरों में खोखला साबित हुआ है। विकास के नाम पर बड़ी-बड़ी बातें केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार करती है, लेकिन धरातल पर जनता के सामने सच्चाई कुछ भी नहीं है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने बुधवार को ये बातें धौरहरा विधानसभा के ग्राम महरिया में अखिल भारतीय लोधी लोधा राजपूत महासभा के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कहीं। उन्होंने कहा कि आज किसान अपनी फसल को सही दामों में नहीं बेच पा रहा है। सरकारी खरीद केंद्रों पर बड़े पैमाने पर घपलेबाजी की जा रही है। वास्तव में जो किसान हैं, उन्हें सरकारी खरीद केंद्रों पर पहुंचने पर बिना खरीद के वापस भेज दिया जाता है और दलाल उनकी फसलों को औने-पौने दामों में खरीदकर सरकारी खरीद केंद्रों पर बेंच रहे हैं। यहीं हाल गन्ना किसानों का भी है। भाजपा सरकारें सिर्फ भाषणों में किसानों के हितों की बड़ी-बड़ी बातें करती हैं, लेकिन अब देश का किसान जागरूक हो चुका है। जिसका करारा जवाब देश की जनता, मजबूर किसान और बेरोजगार नौजवान आने वाले 2019 के चुनाव में भाजपा को देंगे। इससे पहले ग्राम महरिया पहुंचने पर अखिल भारतीय लोधी लोधा राजपूत महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामगोपाल ¨सह, प्रदेश अध्यक्ष अनुज राजपूत एवं प्रदेश महामंत्री डॉ. मौजी लाल, लेखराज लोधी, कौशल किशोर लोधी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद का माला पहनाकर स्वागत किया।
सभा के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने ग्राम वीर¨सहपुर में ब्लॉक अध्यक्ष कमलेश मिश्रा के आवास पर जाकर उनके पुत्र के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त किया। इस दौरान पीसीसी सदस्य राजीव अग्निहोत्री, जमाल अहमद, के ¨सह, दीपक बाजपेई, राघवेंद्र बहादुर ¨सह, इरफान किदवई, रामेंद्र शुक्ल, पप्पू बबुरी, रामजी सेठ, तीरथराम, अनिल गुप्ता, डॉ. सर्वेश वर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।