किसानों से ठगी के अलावा कुछ नहीं कर्जमाफी: जितिन
लखीमपुर : पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने धौरहरा लोकसभा क्षेत्र के किसानों को कहा कि भाज
लखीमपुर : पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने धौरहरा लोकसभा क्षेत्र के किसानों को कहा कि भाजपा ने कर्ज माफी के नाम पर किसानों को ठगा है। चुनाव से पहले किसानों से भाजपा ने कर्ज माफी के नाम पर वोट लेकर अपनी सरकार बनाई। सरकार बनने के बाद भाजपा ने किसानों को कर्ज माफी के नाम पर एक रुपये, दो रुपये माफ करके किसानों के साथ छलावा किया है। किसान पहले से ही आपदा के कारण परेशान था। किसानों ने कर्ज माफी का आसरा लगा रखा था पर जब भाजपा सरकार ने कर्ज माफी की सूची जारी की तो किसान सूची देखने के बाद अपने आपको ठगा सा महसूस कर रहा है। अब किसानों को अपना परिवार चलाने के लिए तरह-तरह के जतन करने पड़ रहे हैं। वे धौरहरा लोकसभा क्षेत्र के किसानों को सम्बोधित कर रहे थे। पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद से धौरहरा लोकसभा क्षेत्र के किसानों ने मिलकर अपनी आप बीती बताई। पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने दो दर्जन गांवों में किसानों से वार्ता की। इस दौरान उनके साथ गणेश प्रताप ¨सह, दिनेश ¨सह,¨सह, सुजीता कुमारी, नवीन पाण्डेय, डॉ. सर्वेश, विनीता मिश्रा,कमलेश मिश्रा, रामपाल वर्मा, जमाल अहमद, रामसागर मिश्रा, मिथलेश राणा,एलआर राज, रमेश वर्मा, राम प्रसाद भार्गव, इंद्रेश वर्मा आदि मौजूद रहे।