Move to Jagran APP

जल शक्ति मंत्री ने बाढ़ ग्रस्त इलाकों का किया हवाई सर्वेक्षण

समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में किया दावा बाढ़ पीड़ितों को मिलेगा हर संभव मुआवजा

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Oct 2021 12:09 AM (IST)Updated: Sat, 23 Oct 2021 12:09 AM (IST)
जल शक्ति मंत्री ने बाढ़ ग्रस्त इलाकों का किया हवाई सर्वेक्षण
जल शक्ति मंत्री ने बाढ़ ग्रस्त इलाकों का किया हवाई सर्वेक्षण

बहराइच : अचानक आई बाढ़ का हवाई सर्वे करने शुक्रवार को बहराइच के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे प्रदेश के जलशक्ति मंत्री डा. महेंद्र सिंह ने समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में दावा किया कि बाढ़ पीड़ितों को हर संभव मुआवजा मिलेगा।

loksabha election banner

कलेक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक कर बाढ़ प्रभावित लोगों को हर संभव मदद पहुंचाने का निर्देश दिया। मंत्री ने कहा कि जिले के 125 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। एक लाख 25 हजार की आबादी के बाढ़ से प्रभावित होने की बात भी उन्होंने बाढ़ से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने के लिए 500 से अधिक नावों को लगाया गया है। जिले में दो लोगों की जनहानि का पता चला है, उन्हें मुआवजा देने के लिए तत्काल निर्देशित किया गया है। बाढ़ से जिनके मकानों को नुकसान पहुंचा है, उन्हें मुआवजा देने के लिए कहा गया है।

उन्होंने माना कि बारिश के कारण फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि अतिवृष्टि व बारिश के कारण हुए नुकसान का आकलन सक्रियता के साथ करें। स्वास्थ्य विभाग को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मेडिकल किट वितरण के लिए निर्देशित किया गया है। कर्मचारी लगातार बाढ़ ग्रस्त इलाकों का भ्रमण करते रहें और बाढ़ पीड़ित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करें।

उन्होंने जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र अब तक बाढ़ से निपटने के लिए किए गए उपायों की जानकारी ली और बिना भेदभाव के क्षति का आकलन कर सहायता राशि देने को कहा। बैठक में सहकारिता मंत्री मुकुटबिहारी वर्मा, विधायक सुरेश्वर सिंह, सुभाष त्रिपाठी, सरोज सोनकर, पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह, मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.