Move to Jagran APP

जलभराव की समस्या है शहर के सिविल लाइंस मुहल्ले में

विशेषकर कांशीराम कॉलोनी में जहां शौचालयों के पाइप चोक होने के कारण नालियों में मैला बह रहा है। कॉलोनी में जल भराव की समस्या है वहीं सिविल लाइंस में कई जगहों पर कचरे के ढेर मिले।

By JagranEdited By: Published: Sun, 15 Sep 2019 09:52 PM (IST)Updated: Sun, 15 Sep 2019 09:52 PM (IST)
जलभराव की समस्या है शहर के सिविल लाइंस मुहल्ले में
जलभराव की समस्या है शहर के सिविल लाइंस मुहल्ले में

लखीमपुर : शहर के मुहल्ला सिविल लाइंस में जल निकासी की समस्या प्रमुख रूप से है। विशेषकर कांशीराम कॉलोनी में जहां शौचालयों के पाइप चोक होने के कारण नालियों में मैला बह रहा है। कॉलोनी में जलभराव की समस्या है, वहीं सिविल लाइंस में कई जगहों पर कचरे के ढेर मिले। रविवार की सुबह जब दैनिक जागरण आपके द्वार अभियान के तहत जागरण की टीम मुहल्ला सिविल लाइंस पहुंची तो निवासियों ने अपनी समस्याएं बताईं।

loksabha election banner

कांशीराम कॉलोनी निवासी जानिसार बताते हैं कि कॉलोनी में जितने भी क्वार्टर हैं, ज्यादातर क्वार्टरों के पाइप चोक हैं, शौचालय से निकलने वाली गंदगी नालियों में बहती है, हल्की बारिश में दरवाजे तक जलभराव हो जाता है। बलराम पांडेय बताते हैं कि कॉलोनी के सामने का तालाब डलाव घर बन चुका है। सफाई कर्मचारी इसी में कूड़ा डालते हैं। इससे यह भी पटता जा रहा है। यदि इसकी सफाई करा दी जाए तो कॉलोनी में जलभराव नहीं होगा। शिक्षक राजेश कुमार समेत अनेक लोगों ने जलभराव से घरों में पानी भरने की समस्या बताई सिविल लाइंस की मीना और अमर सिंह ने जलापूर्ति अच्छी न होने की समस्या रखी इसके साथ ही सफाई कर्मियों के कभी कभार आने की भी शिकायत की।

कुल आबादी 10000

मतदाता 5000

प्रमुख समस्या- जलभराव।

वार्ड काफी बड़ा है। कांशीराम कॉलोनी से सदर स्कूल, पूरा कलेक्ट्रेट क्षेत्र, सपा कार्यालय, शाहपुरा कोठी, खीरी रोड, हिदायत नगर आंशिक, डॉ. आंबेडकर पार्क सभी कुछ क्षेत्र में आते हैं। 25 के सापेक्ष 15 सफाईकर्मी हैं, फिर भी सफाई का पूरा ध्यान रखा जाता है। कांशीराम कॉलोनी की समस्या में प्रशासन का भी सहयोग लेना पड़ेगा अकेले नगरपालिका काफी नहीं है। वहां काम जल्दी शुरू होगा।

सभासद, अनिल शुक्ला


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.