नया पिड में मोहाना नदी से तबाही रोकने को सर्वे
गांव पहुंचे सिचाई विभाग के मुख्य अभियंता जल्द बचाव कार्य शुरू कराने का आश्वासन।
लखीमपुर : सिचाई विभाग के मुख्य अभियंता एसपी सिंह नया पिड गांव पहुंचे और मोहाना नदी की तबाही को रोकने के लिए सर्वे किया। मुख्य अभियंता कटान पीड़ित ग्रामीणों से भी मिले।
अभियंता डीसी वर्मा ने मुख्य अभियंता एसपी सिंह को नया पिड गांव की स्थिति से रूबरू कराया। कटान पीड़ित ग्रामीण मुख्य अभियंता से मिले और मोहाना नदी की तबाही रोकने के लिए जल्द बचाव कार्य शुरू कराने की मांग की। ग्राम प्रधान प्रगट सिंह ने अधिकारियों को मोहाना नदी की चपेट में आए सभी इलाके की जानकारी दी। मुख्य अभियंता एसपी सिंह ने बताया कि सभी कटान पीड़ित क्षेत्रों का सर्वे किया जा रहा है। रिपोर्ट सरकार को भेजी जाएगी। जल्द कटान रोकने के लिए बचाव कार्य शुरू होगा।
बीती बरसात में भी मोहाना नदी ने ग्राम नया पिड, अनूपनगर में कटान रूपी भारी तबाही मचाई थी। बरसात से पूर्व बचाव कार्य शुरू नहीं होता है तो अगले साल भी बरसात में मोहाना नदी इलाके में भारी तबाही मचा सकती है।