विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP News: नेपाल के कैसिनो में जा रही लाखों की भारतीय मुद्रा, यहां सिर्फ विदेशी नागरिकों को ही मिलता है प्रवेश

By punesh verma Edited By: Aysha Sheikh
Published: Mon, 08 Jan 2024 01:14 PM (IST)

लाखों की भारतीय मुद्रा नेपाल जा रही है। दरअसल कैसिनो में जुआ खेलने वाले भारतीय नागरिकों द्वारा लाखों की भारतीय ...और पढ़ें

UP News: नेपाल के कैसिनो में जा रही लाखों की भारतीय मुद्रा
UP News: नेपाल के कैसिनो में जा रही लाखों की भारतीय मुद्रा

संवाद सूत्र, गौरीफंटा (लखीमपुर)। भारतीय सीमा से लगे नेपाल के शहर धनगढ़ी व महेंद्रनगर में संचालित कैसिनो में जुआ खेलने वाले भारतीय नागरिकों द्वारा लाखों की भारतीय मुद्रा नेपाल पहुंचाई जा रही है। रोज सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक कैसिनो प्रेमियों के निजी वाहनों की बार्डर पर कतार लगी रहती है।

इससे यह पता चलता है कि जुआ घरों व विदेशी सामानों की खरीद फरोख्त के रुप में लाखों की भारतीय मुद्रा प्रतिदिन नेपाल पहुंच रही है। नेपाल सरकार के राष्ट्रीय बैंक ने भारतीय सौ रुपयों से ऊपर के बड़े पर प्रतिबंध लगा दिया है। बार्डर पार करने पर पांच हजार से ज्यादा की मुद्रा नेपाल ले जाने पर भी प्रतिबंध है। वो भी 100 से कम की भारतीय मुद्रा। चाहें नेपाली नागरिक हो या भारतीय नागरिक सबके लिए यही सीमा तय है।

नेपाल आने जाने में कोई वीजा पासपोर्ट की आवश्यकता नहीं

मित्र राष्ट्र होने के नाते नेपाल आने जाने में कोई वीजा पासपोर्ट की आवश्यकता नहीं है। बार्डर पर तैनात सुरक्षा एजेंसियों को पहचान पत्र दिखा कर आने जाने की इजाजत मिल जाती है। नेपाल में संचालित कैसिनो में नेपालियों के प्रवेश पर प्रतिबंध है, ताकि नेपाली नागरिक बर्बाद न हो।

नेपाल के कैसिनो में केवल विदेशी नागरिकों को ही प्रवेश दिया जाता है। न जानें कितने भारतीय परिवारों के लोग बर्बाद होकर सड़कों पर घूम रहे हैं। कर्ज में डूबे दर्जनों लोग आत्महत्या कर चुके हैं। इनके परिवार आज भुखमरी के कगार पर जा पहुंचे हैं।

कैसिनो प्रेमी बताते हैं कि अब जुआ घर में दो हजार का भारतीय रुपया लेना बंद कर दिया गया है। पांच सौ व दो सौ व 100 रुपये की ही भारतीय मुद्रा ली जा रही है। जबकि धनगढ़ी शहर में छोटे दुकानदार व आटो चालक भारतीय रुपया लेने से मना कर देते हैं।

पांच सौ का नोट चार सौ पचास में लिए जाने की बात छोटे दुकानदार करते हैं। आटोचालक तो पचास रुपया भारतीय मुद्रा लेने से मना करने लगे हैं। कैसिनो प्रेमी अपने निजी वाहन गौरीफंटा बार्डर पर खड़े कर नेपाल चले जाते हैं।

ये भी पढ़ें -

श्रीराम मंदिर के लिए नेपाली नौकर बन गए शिवजी सिंह, कारसेवकों को छिपाया; पहचान छिपाकर मंदिर आंदोलन को नेपथ्य से दी धार

खुद देखिए हाल... एक वर्ष बाद भी टेंट आवास योजना शुरू नहीं, सवाल करने पर मिला ये जवाब