विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रार्थना सभा के बहाने धर्म परिवर्तन का आरोप, हिंदू संगठनों ने किया हंगामा Lakhimpur Khiri News

By Divyansh RastogiEdited By:
Published: Sun, 01 Sep 2019 09:06 PM (GMT+05:30)

लखीमपुर के फूलबेहड़ क्षेत्र के सुंदरवल कस्बे में ईसाई मिशनरी की प्रार्थना सभा हो रहा थी। हिंदू संगठनों ने लगाया ईसाई धर्मांतरण का आरोप दी तहरीर।

प्रार्थना सभा के बहाने धर्म परिवर्तन का आरोप, हिंदू संगठनों ने किया हंगामा Lakhimpur Khiri News
प्रार्थना सभा के बहाने धर्म परिवर्तन का आरोप, हिंदू संगठनों ने किया हंगामा Lakhimpur Khiri News

लखीमपुर, जेएनएन। जिले में रविवार को धर्मांतरण को लेकर जमकर हंगामा हुआ। ईसाई मिशनरी की प्रार्थना सभा कर रहे लोगों का विरोध बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद के लोगों ने किया। बजरंग दल व विहिप के पदाधिकारियों का आरोप है कि प्रार्थना सभा के बहाने लोगों का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। इसी को लेकर हिंदू संगठनों ने हंगामा कर दिया। 

ये है पूरा मामला 

मामला कोतवाली फूलबेहड़ क्षेत्र के सुंदरवल कस्बे में का है। हंगामे की सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज सुंदरवल सुनील सिंह मौके पर गए। सभा कर रहे लोगों को थाने लेकर पहुंचे। हिंदू संगठनों के लोग भी थाने पहुंचे और तहरीर दी। सभा कर रहे लोगों का कहना था कि वह लोग भी हिंदू हैं और धर्म नहीं बदला है। प्रार्थना सभा में अच्छा लगता है, इसीलिए इसमें शामिल होते हैं। वहीं, प्रभारी निरीक्षक एसएन सिंह ने बताया कि सुंदरवल कस्बे में धर्म परिवर्तन की जानकारी मिली थी, लेकिन धर्म परिवर्तन जैसा कोई मामला नहीं है। सभा कर रहे लोगों को थाने बुलाया गया था। उन लोगों ने लिखकर दिया है कि भविष्य में बगैर अनुमति प्रार्थना सभा नहीं करेंगे।

उधर, विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सहमंत्री बृजेश पांडेय का कहना है कि फूलबेहड़ के दर्जनों गांवों में ईसाई धर्मांतरण का कार्य जोरों से चल रहा है। पिछले रविवार को भी विहिप व बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने एक गांव से पादरियों को चौकी इंचार्ज के हवाले किया था, लेकिन कोतवाल ने मुकदमा नहीं लिखा। अब प्रत्येक रविवार को बजरंगदल की टीम इन स्थानों पर जाएगी और सेवा का कार्य स्वयं किया जाएगा। मामले से सोमवार को डीएम व एसपी को भी अवगत कराया जाएगा।