Move to Jagran APP

गुरमीत राम रहीम की हनीप्रीत के नेपाल भागने की आशंका में चेकिंग

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के सितारे गर्दिश में हैं। उसकी मुंहबोली बेटी हनीप्रीत इंसान के खिलाफ भी रेड कार्नर नोटिस जारी हो गया है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Tue, 05 Sep 2017 03:30 PM (IST)Updated: Tue, 05 Sep 2017 04:16 PM (IST)
गुरमीत राम रहीम की हनीप्रीत के नेपाल भागने की आशंका में चेकिंग
गुरमीत राम रहीम की हनीप्रीत के नेपाल भागने की आशंका में चेकिंग

लखीमपुर खीरी (जेएनएन)। दुष्कर्म के मामले में बीस वर्ष जेल की सजा के बाद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के सितारे गर्दिश में हैं। उसकी मुंहबोली बेटी हनीप्रीत इंसान के खिलाफ भी रेड कार्नर नोटिस जारी हो गया है। अपनी मुंहबोली बेटी हनीप्रीत को डेरा सच्चा सौदा प्रमुख अपने साथ जेल में रखने की मांग कर रहा है जबकि उसके नेपाल भागने की आशंका है। 

loksabha election banner

दुष्कर्म के दो मामलों में करीब एक हफ्ते से रोहतक जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख दुष्कर्म के दो मामलों में दोषी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की करीबी सहयोगी तथा मुंहबोली बेटी हनीप्रीत की तलाश में कल हरियाणा पुलिस लखीमपुर खीरी पहुंची। दो साध्वियों से बलात्कार के आरोप में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को पिछले महीने 20 साल की सजा सुनाए जाने के बाद हनीप्रीत के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया था।

अपर पुलिस अधीक्षक घनश्याम चैरसिया ने आज यहां बताया कि हरियाणा पुलिस के दो अफसर कल नेपाल से सटे गौरीफंटा क्षेत्र पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गौरीफंटा थाने के साथ कुछ सूचनाएं साझा की और हनीप्रीत के सीमा पार करके नेपाल भागने की अपनी आशंकाओं के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि हनीप्रीत के नेपाल भागने के बारे में कोई सुराग नहीं मिलने पर हरियाणा पुलिस वापस लौट गयी। चैरसिया ने बताया कि सीमा पर पंजाब की पंजीयन संख्या वाली एक लावारिस गाड़ी बरामद की गयी है।

यह पता लगाया जा रहा है कि वह किसकी है और उसका हनीप्रीत से कोई जुड़ाव तो नहीं है। दो साध्वियों से दुष्कर्म के आरोप में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को बीते महीने 20 साल की सजा सुनाये जाने के बाद हनीप्रीत के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया था। इस नोटिस के बाद हनीप्रीत देश छोड़कर नहीं जा सकती। ऐसे में हरियाणा पुलिस को शक है कि हनीप्रीत इंसान खुले बॉर्डर के सहारे नेपाल भाग सकती है। आशंकाओं के मद्देनजऱ कल हरियाणा पुलिस की टीम इंडो नेपाल बॉर्डर के गौरीफंटा कस्बे में पहुंची। गौरीफंटा पुलिस व एसएसबी को हनीप्रीत की तस्वीरें दिखा कर यह जानने की कोशिश की कि कहीं वह नेपाल की तरफ तो नहीं गई। करीब दो घंटे तक हरियाणा पुलिस के अधिकारी बॉर्डर पर जमे रहे।

यह भी पढ़ें: बागपत के बरनावा के डेरे में गुरमीत राम रहीम के चेले भी करते थे दरिंदगी

एसपी लखीमपुर खीरी डॉ. एस चनप्पा ने छापेमारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हरियाणा पुलिस की टीम ने गौरीफंटा कोतवाली पुलिस से संपर्क किया था। हरियाणा पुलिस ने इस मामले में स्थानीय पुलिस का सहयोग मांगा है।

यह भी पढ़ें: गुरमीत राम रहीम अब बलात्कारी बाबा, शामली के लोगों में भयंकर रोष

गुरमीत राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत की मुम्बई में कथित गिरफ्तारी की खबरों के बीच हरियाणा पुलिस अब इंडो नेपाल बॉर्डर की भी खाक छान रही है। हरियाणा पुलिस दो दिन से इंडो नेपाल बॉर्डर पर सुरागरसी में डटी है। पुलिस ने कस्टम, एसएसबी और स्थानीय पुलिस से हनीप्रीत के फोटो दिखा जानकारी हासिल की।

यह भी पढ़ें: यूपी में राम रहीम की संपत्तियों पर नजर, बरनावा आश्रम भूमि की पैमाइश

पुलिस ने बाबा राम रहीम के चेलों के बारे में भी पूछताछ की। हरियाणा पुलिस की टीम सादी वर्दी में आई। एसएसबी के नाके पर सीसीटीवी फुटेज खंगाले और लोगों से भी पूछताछ की। 

यह भी पढ़ें: संतों ने की गुरमीत राम रहीम को फांसी की सजा देने की मांग

हरियाणा पुलिस की टीम ने मीडिया से दूरी बनाए रखी और बात नहीं की। मुम्बई में भी बाबा की मुंहबोली बेटी की एयरपोर्ट से गिरफ्तारी की बात सामने आ रही थी पर हरियाणा पुलिस ने पुष्टि नहीं कि है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.