Move to Jagran APP

अमान्य हुए तीन वोटों की गुत्थी में उलझी सपा

जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर हुए चुनाव में भाजपा की जीत से ज्यादा अमान्य हुए तीन वोटों की

By JagranEdited By: Published: Sun, 04 Jul 2021 10:55 PM (IST)Updated: Sun, 04 Jul 2021 10:55 PM (IST)
अमान्य हुए तीन वोटों की गुत्थी में उलझी सपा
अमान्य हुए तीन वोटों की गुत्थी में उलझी सपा

लखीमपुर : जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर हुए चुनाव में भाजपा की जीत से ज्यादा अमान्य हुए तीन वोटों की चर्चा जोरों पर है। सपा इस गुत्थी को सुलझाने में और ज्यादा उलझ गई। जिलाध्यक्ष रामपाल यादव से लेकर एमएलसी शशांक यादव तक कुछ नहीं बता रहे हैं। पूरी पार्टी मंथन में जुटी है। संगठन के अंदर पदाधिकारी एक-दूसरे से संपर्क कर चर्चा करने में लगे हैं।

loksabha election banner

सपा ने पूर्व विधायक सुनील लाला के परिवार से अंजली भार्गव को जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव लड़वाया था। अंजली की सास भी जिला पंचायत सदस्य चुनी गई थीं। मतगणना के दौरान जो दो मत अमान्य मिले हैं, उनमें एक मत सुशीला देवी और दूसरा मत सपा के जिला सचिव सर्वेश सिंह की पत्नी मिथिलेश सिंह का है। यह दोनों मत सपा के ही थे। जिलाध्यक्ष रामपाल यादव का कहना है कि बैलेट पर सुशीला का नाम लिखा गया है। इसी तरह मिथिलेश ने भी अपना नाम बैलेट पर लिखा है। ये दोनों वोट सपा के थे। उन्होंने आशंका जताई कि हो सकता है वोटों को खराब करने के लिए किसी दूसरे सदस्य द्वारा इन लोगों का नाम लिख दिया गया हो, लेकिन यह क्लीयर नहीं हो पा रहा है। सपा को कुल 31 वोट मिले हैं। इन दो वोटों के जुड़ने से 33 हो गए होते। चुनाव परिणाम आने के बाद पार्टी के अंदर सपा नेता सबसे ज्यादा अमान्य हुए वोटों को लेकर सिर खपा रहे हैं। तीसरा वोट इंक ज्यादा लगे होने के कारण पता नहीं चल पा रहा था।

जिपं अध्यक्ष की जीत पर समर्थक सदस्यों का जोरदार स्वागत भाजपा के जिला पंचायत अध्यक्ष ओमप्रकाश भार्गव की जीत पर भाजपाइयों ने जमकर खुशी मनाई। पार्टी कार्यकर्ताओं ने समर्थक सदस्यों का जोरदार स्वागत किया।

जिला पंचायत सदस्य संदीप कौर ने जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा का समर्थन किया है। जीत के बाद मनप्रीत सिंह कंडोला और भाजपा नेता चंदन शुक्ला का कार्यकर्ताओं द्वारा फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाया और पटाखे भी दगाए। जिला पंचायत सदस्य पति मनप्रीत सिंह कंडोला ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष ओम प्रकाश भार्गव की जीत सांसद अजय कुमार मिश्र टेनी, विधायक रोमी साहनी, विधायक योगेश वर्मा, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन विनीत मनार, भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील सिंह एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पति नरेंद्र सिंह के आशीर्वाद एवं परिश्रम से ही संभव हो सकी है। इस मौके पर संदीप सिंह, रिकू सिंह, हरेंद्र सिंह सोनी, इंदरदीप सिंह, रामसेन, उदयपाल, जगपाल, रणवीर सिंह, एखलाक हुसैन, सारांश शुक्ला, संदीप अवस्थी, इंद्रजीत सिंह, विजय वर्मा सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.