नुक्कड़ नाटक कर ग्रामीणों को जागरूक कर गए कलाकार
काला जादू दिखा कर लोगों को खूब गुदगुदाया। महिला सेवा समिति द्वारा पूरे जिले में सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। ग्राम पंचायत हसनापुर ब्लॉक बेहजम में कलाकारों ने नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को यातायात नियमों की जानकारी दी।
लखीमपुर : महिला सेवा समिति द्वारा पूरे जिले में सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। ग्राम पंचायत हसनापुर, ब्लॉक बेहजम में कलाकारों ने नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को यातायात नियमों की जानकारी दी। संस्था के अध्यक्ष आशुतोष त्रिवेदी ने बताया कि पूरे देश में हर वर्ष करीब पांच लाख सड़क हादसे होते हैं। जिनमें से करीब डेढ़ लाख लोग हर वर्ष असमय ही मौत के शिकार हो जाते हैं। नियमों का पालन करने से हम सुरक्षित रहते हैं।
प्रशिक्षक अशोक सक्सेना ने ड्राइविग लाइसेंस बनवाने का तरीका बताते हुए कहा कि बीमा और प्रदूषण प्रमाण पत्र भी जरूरी है। दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट व चौपहिया वाहन चलाते समय सीटबेल्ट का प्रयोग करना बहुत ही जरूरी है। जनार्दन बाबू मिश्र ने बताया कि नशे की हालत में किसी प्रकार का कोई भी वाहन नहीं चलाना चाहिए। इस अवसर पर गांव के वरिष्ठ एवं समाजसेवी राम सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। जिन्हें संस्था द्वारा निश्शुल्क मास्क वितरित किए गए।