लेखपालों ने मनाया स्थापना दिवस, मांगें भी उठाईं
लखीमपुर: उप्र लेखपाल संघ का स्थापना दिवस कार्यक्रम उपशाखा लखीमपुर द्वारा तहसील सभागार में आयो
लखीमपुर: उप्र लेखपाल संघ का स्थापना दिवस कार्यक्रम उपशाखा लखीमपुर द्वारा तहसील सभागार में आयोजित किया गया। जिसमें लेखपालों ने अपनी समस्याओं को रखा और मुख्य अतिथि एसडीएम अरुण कुमार ¨सह से उनके निराकरण की मांग की।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने किया। लेखपाल संघ के पूर्व व वर्तमान पदाधिकारियों ने संगठन के इतिहास व उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। साथ ही संवर्गीय उत्थान एवं समस्याओं के निवारण के लिए सुझाव प्रस्तुत किए। विशिष्ट अतिथि सदर तहसीलदार ने कहा कि लेखपाल ही प्रशासन की रीढ़ है और विपरीत परिस्थितियों में लेखपाल संवर्ग ही प्रशासन की सेवा में तत्पर रहता है। आम जनमानस में लेखपाल की भूमिका महत्वपूर्ण है। मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए आश्वस्त किया कि वह संवर्गीय समस्याओं के निराकरण के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। जिलाध्यक्ष उदयभान ¨सह ने भी संवर्गीय समस्याओं पर प्रकाश डाला और सदस्यों से एकजुट रहने की अपील की। इस दौरान जिला मंत्री अमरीश कुमार, पंकज तोमर, शैलेंद्र कुमार मिश्रा, रामसूरत, श्रवण कुमार शुक्ला, संजय श्रीवास्तव समेत तमाम लोग थे।
कस्ता : मितौली तहसील में लेखपाल संघ का 57वां स्थापना दिवस बड़ी ही धूमधाम के साथ विकासखंड सभागार में मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए उपजिलाधिकारी राम दरस राम ने लेखपाल संघ को शुभकामनाएं देते हुए जनता व समाज में सबसे पीछे खड़े व्यक्ति का कार्य वरीयता क्रम में किए जाने की बात कही। उपजिलाधिकारी ने कहा कि संघे शक्ति कलियुगे संगठन अपनी बात कहने का एक जरिया है। जिसके तहत आप लोग अपनी बात प्रमुखता के साथ रख सकते हैं। समस्याओं का निराकरण प्रशासन की प्राथमिकता है।
मोहम्मदी : उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की तहसील इकाई द्वारा संघ का 57वां स्थापना दिवस तहसील सभागार मे मनाया गया। कार्यक्रम में एक सेवानिवृत्त लेखपाल को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी बीडी वर्मा रहे।
लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष अनिल मिश्रा व महामंत्री सोनम जायसवाल ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम के अतिथि उपजिलाधिकारी बीडी वर्मा ने कहा कि लेखपाल सरकार व जनता के बीच पुल का कार्य करता है।