Move to Jagran APP

डिब्बों में बंद भ्रूण मिलने से सनसनी

शहर में शुक्रवार को खाली पड़े प्लॉट में कई डिब्बों में बंद भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई।

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Jan 2021 11:09 PM (IST)Updated: Fri, 15 Jan 2021 11:09 PM (IST)
डिब्बों में बंद भ्रूण मिलने से सनसनी
डिब्बों में बंद भ्रूण मिलने से सनसनी

लखीमपुर : शहर में शुक्रवार को खाली पड़े प्लॉट में कई डिब्बों में बंद भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

loksabha election banner

शहर की मिश्राना पुलिस चौकी के अंतर्गत राजकीय कन्या इंटर कॉलेज से कुछ दूर बड़े नाले के पास एक खली पड़ा प्लॉट है। शुक्रवार दोपहर में इस प्लॉट में झाड़ियों के बीच लोगों ने कई बंद डिब्बे पड़े देखे। लोगों ने पास जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। वहां पड़े इन छह-सात डिब्बों में मानव भ्रूण व गर्भाशय थे। इस मामले की खबर जल्द ही आसपास फैल गई। लोगों की भीड़ मौके पर जुटने लगी। सूचना पाकर मिश्राना चौकी पुलिस भी मौके पर गई और आसपास के लोगों से पूछताछ की। वहां के लोग इन डिब्बों के बारे में कुछ भी नहीं बता पाए। मामले में शहर कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गई थी। कुछ लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई गई है। मामले की जांच चल रही है। अभी ज्यादा कुछ पता नहीं चल पाया है। बकरियां चराने गई महिला से दुष्कर्म

सदर क्षेत्र में महिला से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई है।

घटना क्षेत्र के एक गांव की है। यहां की निवासी महिला बीते बुधवार को बकरियां चराने शाम चार बजे खेतों की ओर गई थी। वहीं गांव का युवका और महिला को खींचकर गन्ने के खेत में ले गया। महिला के हाथ उसी के टूपट्टे से बांध दिए और दुष्कर्म किया। महिला ने शोर मचाया तो आरोपित ने उस पर तमंचा लगाकर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का कहा है कि आरोपित युवक अपराधी प्रवृत्ति का है। कुछ माह पहले ही जेल से छूटकर आया है। शहर कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.