Move to Jagran APP

लखीमपुर में पूर्व विधायक के बेटे ने प्रेमी जोड़े का कराया विवाह, दोनों के परिजन थे शादी के खिलाफ

पूर्व विधायक के बेटे संजीव के प्रयास से विजयदशमी के दिन प्रेमी जोड़े की शादी गांव के ही देवी मंदिर में संपन्न हुई। दोनों परिवारजनों के बीच इस प्रेम प्रसंग को लेकर जो विवाद मनमुटाव था उसे भी खत्म करा दिया गया।

By Jagran NewsEdited By: Vrinda SrivastavaPublished: Thu, 06 Oct 2022 04:18 PM (IST)Updated: Thu, 06 Oct 2022 04:18 PM (IST)
लखीमपुर में पूर्व विधायक के बेटे ने प्रेमी जोड़े का कराया विवाह, दोनों के परिजन थे शादी के खिलाफ
पूर्व विधायक के बेटे ने प्रेमी जोड़े का कराया विवाह।

लखीमपुर, संवाद सूत्र। आखिर प्रेम प्रसंग परवान चढ़ ही गया। पूर्व विधायक के बेटे ने दो प्रेमियों की शादी करा दी। दरअसल एक दूसरे को लंबे समय से चाह रहे लड़का लड़की पूर्व विधायक के बेटे संजीव के प्रयास से हमेशा के लिए एक हो गए। दोनों परिवारजनों के बीच इस प्रेम प्रसंग को लेकर जो विवाद मनमुटाव था उसे भी खत्म करा दिया गया। ताकि दोनों परिवार आपस में खुश रह सकें।

loksabha election banner

संजीव के प्रयास से विजयदशमी के दिन प्रेमी जोड़े की शादी गांव के ही देवी मंदिर में संपन्न हुई। त्रिकोलिया निवासी पूर्व विधायक नरेंद्र कुमार उर्फ मुन्ना के पुत्र संजीव ने बताया कि पलिया के एक गांव में दो लोगों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन परिवारजन इसके खिलाफ थे। इसी बीच लड़का लड़की दोनों घर से भाग गए।

इस पर लड़की परिवार ने थाने में मामला भी दर्ज करा दिया। काफी समय बाद पुलिस ने लड़के व लड़की को हरियाणा से पकड़ लिया और थाने ले आई। लड़की के कोर्ट में बयान भी दर्ज हुए। इस दौरान लड़की गर्भवती भी हो गई थी। लेकिन दोनों परिवारजन शादी से असहमत थे।

हालांकि दोनों परिवारजन एक ही बिरादरी के थे। इस पर पूर्व विधायक के बेटे संजीव ने दोनों परिवाजनों से वार्ता की। दोनों परिवाजनों को समझाते हुए मामले को शांत कराया गया। बुधवार को विजयदशमी के दिन त्रिकोलिया देवी माता के मंदिर पर दोनों के परिवाजनों की सहमति के साथ दोनों की शादी करा दी गई।

अब लड़का व लड़की हमेशा के लिए एक दूसरे के हो गए हैं। प्यार के बंधन से शादी के बंधन में बंध गए हैं। आखिर काफी समय बाहर रहने के बाद दोनों का प्यार परवान चढ़ गया और शादी के बंधन में बंध कर एक दूजे के हमेशा के लिए हो गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.