Move to Jagran APP

नया पिड की सीमा में घुसा बाढ़ का पानी

रपटा पुल पर दो से तीन फुट चल रहा बाढ़ का पानी। नया पिंड गांव बना टापू। जरूरी सुविधाओं का सामान लेने के लिए ग्रामीण बाढ़ के पानी से गुजरने को विवश हैं। लेखपाल ने बताया कि तत्काल तो कोई मदद नहीं दी जा सकी है। मगर देर शाम तक नाव की व्यवस्था जरूर करा दी जाएगी।

By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Jun 2020 10:09 PM (IST)Updated: Sun, 21 Jun 2020 10:09 PM (IST)
नया पिड की सीमा में घुसा बाढ़ का पानी
नया पिड की सीमा में घुसा बाढ़ का पानी

लखीमपुर: सीमाई मोहाना नदी की बाढ़ का पानी ग्राम नया पिड के रपटा पुल पर चलने से गांव टापू बन गया। बाढ़ का पानी गांव की सीमा में भी पहुंच गया है। जिससे ग्रामीण दहशत में हैं। वहीं गांव टापू बनने से जरूरी सुविधाओं का सामान लेने के लिए बाढ़ के पानी से गुजरने पर ग्रामीण विवश हैं।

loksabha election banner

पहाड़ों पर हुई मूसलाधार बारिश के बाद मोहाना नदी का पानी उफान मार गया। जिससे मोहाना नदी की बाढ़ का पानी निचले इलाकों में पहुंच गया। पानी ग्राम नया पिड के सीमा से जुड़े रपटा पुल पर चलने से गांव टापू बन गया। ग्राम नया पिड निवासी गुरमीत सिंह ने बताया कि गांव के लोग पहले से ही तीन तरफ बह रही मोहाना नदी के चलते दहशत में थे ही एकमात्र रास्ता रपटा पुल पर भी दो-तीन फुट बाढ़ का पानी आने से वह लोग जरूरी सुविधाओं से पूरी तरह टूट गए हैं। जरूरी सुविधाओं का सामान लेने के लिए बाढ़ के पानी से जान जोखिम में डालकर गुजरना पड़ रहा है। विडंबना तो इस बात की है कि जानकारी के बावजूद ग्राम नया पिड वासियों को कोई भी तत्काल राहत उपलब्ध नहीं कराई जा सकी है। गांव की सीमा में बाढ़ का पानी घुसने की सूचना उन्होंने लेखपाल संजय वर्मा को भी दे दी है। इस बाबत उप जिलाधिकारी निघासन ओम प्रकाश गुप्ता से बात की गई तो उन्होंने दिखाए जाने की बात कही है।

तेजी से बढ़ रहा बाढ़ का पानी मोहाना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने के बाद बाढ़ का पानी गांव की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। लेखपाल संजय वर्मा ने बताया कि बाढ़ का पानी लगातार बढ़ रहा है। तत्काल तो कोई मदद नहीं दी जा सकी है। मगर देर शाम तक नाव की व्यवस्था जरूर करा दी जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.