जंगल से निकले हाथियों ने तहस-नहस कर दी फसल
इस समय जंगल से सटे गांवों में जंगली जानवरों की दहशत है। कुछ दिनों पहले पर्वतियाघाट में एक बाघिन शावकों के साथ नजर आई थी।
लखीमपुर : इस समय जंगल से सटे गांवों में जंगली जानवरों की दहशत है। कुछ दिनों पहले पर्वतियाघाट में एक बाघिन शावकों के साथ नजर आई थी। जबकि चंदनचौकी के धुसकिया में जंगली हाथियों ने खेतों में घुसकर फसलों को बर्बाद कर दिया था। इस बार हाथियों ने चौखड़ा फार्म में उत्पात मचाया। लगभग आठ बीघा गेहूं की फसल को हाथियों के झुंड ने तहस-नहस कर दी। जसवंत ¨सह के खेतों में लगभग एक दर्जन हाथियों ने घुसकर गेहूं की फसल को तहस-नहस कर दिया। जसवंत ¨सह की सूचना पर मझगईं रेंज के वन दरोगा राजाराम अपनी टीम के साथ पहुंचे। जिसके बाद हवाई फाय¨रग व पटाखा दागकर हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा गया। कुछ देर बाद फिर हाथी वापस आ गए और गेहूं की फसल को रौंदने लगे। जिनको कड़ी मशक्कत के बाद जंगल में खदेड़ा जा सका।