किसान, नौजवान विरोधी है केंद्र व प्रदेश सरकार: डॉ. पूर्वी
लखीमपुर खीरी संसदीय सीट से सपा बसपा गठबंधन की उम्मीदवार डॉ. पूर्वी वर्मा ने गोला विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रायपुर में आयोजित जनसभा में कहा कि सत्ता में बैठे हुए मोदी योगी की सरकार किसान और नौजवान विरोधी है। इनकी नीतियां जनता के साथ धोखा है। भाजपा जनता को बेवजह के मुद्दों पर उलझा रही है। उनके नेताओं के पास उपलब्धि के नाम पर बताने के लिए कुछ नहीं है।
लखीमपुर: खीरी संसदीय सीट से सपा, बसपा गठबंधन की उम्मीदवार डॉ. पूर्वी वर्मा ने गोला विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रायपुर में आयोजित जनसभा में कहा कि सत्ता में बैठे हुए मोदी, योगी की सरकार किसान और नौजवान विरोधी है। इनकी नीतियां जनता के साथ धोखा है। भाजपा जनता को बेवजह के मुद्दों पर उलझा रही है। उनके नेताओं के पास उपलब्धि के नाम पर बताने के लिए कुछ नहीं है। नोटबंदी व जीएसटी से व्यापारियों को भारी नुकसान हुआ है। कहा कि भाजपा की इस बार जमानत जप्त हो जाएंगी। इस बार जन विरोधी, किसान विरोधी, मजदूर विरोधी और देश विरोधी सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकना है। डॉ. पूर्वी के साथ पूर्व विधायक विनय तिवारी, विस अध्यक्ष अशोक वर्मा, आकाश लाला, क्रांति कुमार सिंह, जगदीप गौतम, जिया लाल वर्मा, विकास वर्मा, अली आकिफ खां आदि लोग मौजूद थे।