चार गुना बढ़ गए थर्ड जेंडर मतदाता
जो अब बढ़कर 11 हो गई है। यहा पर आवादी के अनुपात में मतदाताओं का प्रतिशत 5
लखीमपुर : लोकसभा चुनाव को लेकर 137 पलिया विधान सभा क्षेत्र में तैयारियां जोर शोर से चल रही है। पूरे विधान सभा क्षेत्र में 196 मतदान केंद्र बनाए गए है जिसमे 189 ग्रामीण व सात नगरीय क्षेत्र में आते हैं। इन 196 मतदान केंद्रों पर 382 बूथ बनाए गए है जिसमे 35 बूथ नगर व 347 बूथ ग्रामीण इलाके में है। निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए 619 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है जिसमे 38 सुपरवाइजर, 382 बीएलओ व 199 पदाभिहित अधिकारी है।
137 पलिया विधानसभा क्षेत्र की कुल आवादी 599358 है जिसमे 314965 पुरुष व 284393 महिलाएं है। पलिया विधान सभा में कुल 348981 मतदाता है जिसमे 185698 पुरुष व 163272 महिला तथा 11 मतदाता थर्ड जेंडर के है। थर्ड जेंडर के मतदाताओं की संख्या में लगभग चार गुना वृद्धि दर्ज की गई है। पिछले लोकसभा चुनाव में इनकी संख्या मात्र तीन थी जो अब बढ़कर 11 हो गई है। यहा पर आवादी के अनुपात में मतदाताओं का प्रतिशत 58.23 है जबकि पुरुष व महिलाओं का अनुपात 1000 के सापेक्ष 879 महिलाएं हैं। इस विधान सभा में छह वीआईपी मतदाता व 2346 दिव्यांग मतदाता है।
लोकसभा चुनाव की तैयारियों के सिलसिले में एसडीएम पूजा यादव बताती है कि 196 मतदान केंद्रों में से करीब आधे का वह निरीक्षण कर चुकी है और उनमे सभी व्यवस्थाएं लगभग पूर्ण है। कुछ एक पर हैंडपंप ठीक से काम नही कर रहे थे जिन्हे ठीक कराने को कह दिया गया है वे जल्दी ही ठीक हो जाएंगे। थोड़ी बहुत दिक्कत थारू क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर है, उन्हे भी दूर करने का प्रयास किया जा रहा है और जो समस्याएं दूर नही हो सकती है उनका विकल्प तलाश किया जा रहा है। उन्होने कहा कि चुनाव निष्पक्ष होंगे और कोई गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी।