Move to Jagran APP

आज शुरू होगा दुधवा का पर्यटन सीजन, आएंगे वन मंत्री

लखीमपुर: प्रदेश की शान विश्व विख्यात दुधवा टाइगर रिजर्व का पर्यटन सीजन गुरुवार से शुरू हो रह

By JagranEdited By: Published: Wed, 14 Nov 2018 11:16 PM (IST)Updated: Wed, 14 Nov 2018 11:16 PM (IST)
आज शुरू होगा दुधवा का पर्यटन सीजन, आएंगे वन मंत्री
आज शुरू होगा दुधवा का पर्यटन सीजन, आएंगे वन मंत्री

लखीमपुर: प्रदेश की शान विश्व विख्यात दुधवा टाइगर रिजर्व का पर्यटन सीजन गुरुवार से शुरू हो रहा है। विगत वर्षों की तरह सुबह सात बजे विधि विधान से पर्यटन सत्र प्रारंभ किया जाएगा, जिसके बाद सैलानियों से भरे वाहनों को जंगल में प्रवेश मिलेगा। पहले दिन जंगल भ्रमण नि:शुल्क रहता है। सैलानी जंगल में जाकर हाथियों से भ्रमण कर सकते हैं। बंगाल टाइगर को करीब से देखने की उम्मीद लिए पहले दिन सैकड़ों की तादात में सैलानियों के उमड़ने की पूरी संभावना है। इसके अलावा दुधवा पर्यटन सीजन के पहले दिन यहां वन एवं पर्यावरण मंत्री दारा ¨सह चौहान भी आ रहे हैं। उनका कार्यक्रम भी फाइनल है। व यहां अपराह्न सवा 12 बजे पहुंचकर दुधवा प्रवेश द्वार का लोकार्पण करेंगे।

loksabha election banner

वन मंत्री का कार्यक्रम हुआ तय

दुधवा पर्यटन सत्र के पहले दिन किसी वीआईपी के आने की पूरी संभावना थी। कयास यही थे कि योगी कैबिनेट का कोई मंत्री यहां आ सकता है। इसको लेकर दुधवा पार्क के अधिकारी लगातार प्रयास भी कर रहे थे और वन मंत्री को इसका न्यौता भी भेजा गया था। पर्यटन सत्र शुरू होने से एक दिन पहले वन मंत्री का दुधवा आगमन का कार्यक्रम फाइनल हो गया। प्रोटोकाल के अनुसार वन एवं पर्यावरण मंत्री दारा ¨सह चौहान सुबह साढ़े सात बजे लखनऊ से प्रस्थान करेंगे। सड़क मार्ग से उनका काफिला सुबह दस बजे लखीमपुर पहुंचेगा। यहां से साढे़ दस बजे वे दुधवा के लिए रवाना हो जाएंगे। दुधवा में सवा 12 बजे उनके द्वारा नवनिर्मित प्रवेश द्वारा का लोकार्पण किया जाएगा। इसके बाद उनका गौरीफंटा जाने का भी कार्यक्रम है।

तो सुबह की शिफ्ट भी जंगल जाएंगे सैलानी

कहा जा रहा था कि चूंकि वन मंत्री अपराह्न सवा 12 बजे दुधवा पहुंचेंगे ऐसे में हो सकता है कि पर्यटन सत्र दोपहर बाद ही शुरू हो। अगर ऐसा होता तो फिर सुबह की शिफ्ट कैंसिल हो जाती और सैलानियों को जंगल भ्रमण पर जाने का मौका दोपहर बाद ही मिल पाता। लेकिन इन कयासों पर अब विराम लग गया है। डिप्टी डायरेक्टर महावीर कौजलगि ने बताया कि वन मंत्री का कार्यक्रम तय हो चुका है। सुबह की पहली शिफ्ट जाएगी। पर्यटन सत्र शुरू करने के बाद सैलानियों को विधिवत जंगल ले जाया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.