Move to Jagran APP

धनवंतरि जयंती आज, सज गए शहर के बर्तन बाजार

लख मपुर : धन त्रयोदशी (धनतेरस) एवं धनवंतरि जयंती सोमवार को मनाई जाएगी। इस मौके पर चिकित्सा स

By JagranEdited By: Published: Sun, 04 Nov 2018 09:40 PM (IST)Updated: Sun, 04 Nov 2018 09:40 PM (IST)
धनवंतरि जयंती आज, सज गए शहर के बर्तन बाजार
धनवंतरि जयंती आज, सज गए शहर के बर्तन बाजार

लख मपुर : धन त्रयोदशी (धनतेरस) एवं धनवंतरि जयंती सोमवार को मनाई जाएगी। इस मौके पर चिकित्सा संस्थानों के अलावा घरों पर भी लोग पूजा पाठ करेंगे। इसमें प्रमुख रूप से लक्ष्मी, गणेश, कुबेर और हनुमान जी की पूजा का महत्व है। इसके अलावा समृद्धि के लिए बर्तन, सोना, चांदी आदि धातु की वस्तुओं की खरीद करने की भी काफी पुरानी परंपरा है। आचार्य प्रमोद दीक्षित के मुताबिक धनवंतरि भगवान चिकित्सा के देवता हैं। जिनकी जयंती के रूप में यह पर्व मनाया जाता है।

loksabha election banner

आचार्य प्रमोद दीक्षित ने बताया कि धनतेरस का पर्व सोमवार को मनाया जाएगा। वैसे इसकी शुरुआत रात में 10 बजकर एक मिनट से हो जाएगी, लेकिन शुभ मुहूर्त सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगा। जिसमें पूजा-पाठ की जा सकती है। बर्तन या सोने, चांदी के आभूषणों की खरीद का विशेष पर्व शाम को 5:55 से 7:51 तक वृष लग्न में रहेगा। पर्व को लेकर शहर के बाजार भी सज गए हैं। बर्तनों की दुकानों पर भी चहल-पहल बढ़ गई है। लोहा बाजार और बर्तन बाजार में लोगों ने अपनी दुकानें सजा ली है। पूर्व संध्या से ही दुकान में खास चहल-पहल दिखाई देने लगी है। स्टील की थालियां, बाल्टी, जग इत्यादि सजे हुए लोगों का आकर्षित कर रहे हैं।

14 रत्नों में निकले थे भगवान धनवंतरि

आचार्य प्रमोद दीक्षित ने बताया कि समुद्र मंथन में जिस कलश के साथ भगवती मां लक्ष्मी का अवतरण हुआ था, उसी के साथ भगवान धनवंतरि सागर मंथन से इसी दिन निकले थे। इसीलिए यह जयंती मनाई जाती है। उन्होंने बताया कि प्रतीक स्वरूप ऐश्वर्य वृद्धि के लिए बर्तन, सोना-चांदी इत्यादि खरीदने की परंपरा है। सभी को गणेश, लक्ष्मी, कुबेर और हनुमान की मूर्ति खरीद कर लाना चाहिए। घरों में बंदनवार आदि लगाना चाहिए, चांदी का सिक्का अवश्य लेना चाहिए। इसके लेने से धनवृद्धि होती और विधिवत पूजन कर धन की कामना करें, फिर दीपावली में पूजा कर तिजोरी में रखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.