जमीन सरकार की खेती कर रहे दबंग
लखीमपुर सरकारी जमीन पर नाजायज तरीके से खेती करने का एक मामला सामने आया है। सरकारी भूमि पर दबंग खेती कर रहे हैं।
लखीमपुर: सरकारी जमीन पर नाजायज तरीके से खेती करने का एक मामला सामने आया है। भूमि सरकार के खाते में जाने के बावजूद एक पक्ष उस पर जबरदस्ती काबिज है। भूमि के आधे हिस्से पर गन्ने की फसल लगाई गई है तो आधी भूमि खाली पडी है। दूसरे पक्ष द्वारा इस पर लगे पेड़ काटकर ले जाने का आरोप भी दूसरे पक्ष ने लगाया है।
संपूर्णानगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कृष्णानगर में 20 एकड़ भूमि गवर्नमेंट एक्ट के पूर्व खाताधारक रमाकांत अग्रवाल ने डीएम से की गई शिकायत में कहा है कि कृष्णानगर गांव का ही एक व्यक्ति इस भूमि पर अपना हक जताते हुए अपनी भूमि बता रहा था। अब यह भूमि दोबारा सरकार के खाते में चली गई। इस पर रमाकांत अग्रवाल ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। लेकिन तहसील प्रशासन की उदासीनता के चलते इस भूमि पर दावा ठोकने वाला गांव का ही एक पक्ष गन्ने की फसल तैयार कर रहा है। जबकि यह भूमि सरकार के खाते में जाने के बाद इसके ऊपर लगे हुए पेड़ या फिर कोई फसल सरकार के अधीन होनी चाहिए। लेकिन यहां पर ऐसा नहीं है। प्रशासन जानकर भी अंजान बना हुआ है। इस संबंध में जब तहसीलदार आशीष कुमार से वार्ता की गई तो उन्होंने जानकारी ना होना बताया। कहा कि लेखपाल से इसकी जानकारी की जाएगी। पीड़ित रमाकांत अग्रवाल ने डीएम से भी इस मामले की शिकायत की है।