दीपावली व धनतेरस पर बाजारों में भीड़ लगने से बढ़ी रौनक
लखीमपुर : नगर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों मे धनतेरस व दीपावली के पर्व को लेकर खासा उत्साह द
By JagranEdited By: Published: Fri, 02 Nov 2018 10:56 PM (IST)Updated: Fri, 02 Nov 2018 10:56 PM (IST)
लखीमपुर : नगर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों मे धनतेरस व दीपावली के पर्व को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। रोशनी पर्व की तैयारियों को लेकर घरों मे साफ सफाई करने के साथ ही अधिकांश घरों में रंगाई-पुताई का काम शुरू कर दिया गया है। पर्व को लेकर बाजारों मे भी रौनक दिखने लगी है। धनतेरस व दीपावली के मौके पर सोने व चांदी के आभूषणों समेत बर्तनों व अन्य घरेलू सामग्रियों की जमकर खरीददारी की जाएगी। आभूषणों की दुकानों पर अभी से ही कलात्मक आभूषणों की रेंज सजाई जाने लगी है। दीपों के पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाने को लेकर बाजार मे रंग-बिरंगी विद्युत झालरें, मिट्टी के खिलौनों समेत तमाम अन्य सामानों की खरीदारी भी लोगों ने शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें