टीम मददगार रात-दिन कर रही लोगों की जरूरतें पूरी
पिछले वर्ष अप्रैल 2020 में लगे लॉकडाउन में टीम मददगार ने लोगों की मदद से शुरू किया।
लखीमपुर: पिछले वर्ष अप्रैल 2020 में लगे लॉकडाउन में टीम मददगार ने लोगों की मदद से शुरू किया कार्य आज तक जारी है। जिले की तहसील मोहम्मदी की इस टीम ने लोगों को ऑक्सीजन सिलिडर उपलब्ध कराकर लोगों की जान बचाई। सीएचसी को लगभग 60 सिलिडर उपलब्ध कराए हैं। यह टीम कोरोना की दूसरी लहर में दूसरे राज्यों से ऑक्सीजन मंगवाकर अब तक 400 लोगों को ऑक्सीजन उपलब्ध करा चुकी है। जरूरतमंदों को कच्चा अनाज बांट रहे हैं और जरूरतमंद लड़कियों की शादियों में 20-20 हजार रुपये के उपहार बतौर सामान भी दे रहे हैं। मोहम्मदी क्षेत्र में इस टीम ने लगभग 6000 परिवारों को खाने योग्य कच्ची सामग्री की व्यवस्था की थी। इसका खर्च लगभग आठ लाख पचास हजार आया था। टीम के अध्यक्ष आसिफ ने बताया कि क्षेत्र के सभ्रांत लोगों के सहयोग से यह काम हो सका। टीम में जुड़े नौजवान साथियों द्वारा लगातार दूसरे प्रांतों से ऑक्सीजन गैस लाकर कोरोना संक्रमित लोगों को निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। टीम के संजय शर्मा का कहना है कि मोहम्मदी क्षेत्र के लगभग 400 लोगों को टीम मददगार के द्वारा ऑक्सीजन उपलब्ध कराई गई है। बहुत जल्द मोहम्मदी सीएचसी को दो ऑक्सीजन कंस्ट्रेक्टर उपलब्ध कराए जाएंगे। टीम मददगार के संरक्षक लव गुप्ता, अध्यक्ष शीबू सिद्दीकी, मार्गदर्शक मंडल संनी गुप्ता, उपाध्यक्ष दानिश कुरैशी, महताब आलम, अयाज सिद्दीकी, अब्दुल मन्नान, राशिद मंसूरी, शाबान खान, संजय शर्मा, सुलेमान अफजल अहम भूमिका निभाते लोगों की रात दिन सेवा कर रहे हैं।
गांवों में चला सफाई अभियान, विधायकों से ली जा रही रिपोर्ट डीपीआरओ सौम्य शील सिंह ने फूलबेहड़ की ग्राम पंचायत मकसोहा, बसहा भूड व बसहामाफी में विशेष स्वच्छता अभियान के अंतर्गत साफ-सफाई, फागिग एवं सैनिटाइजेशन का निरीक्षण किया गया। ग्राम पंचायत मकसोहा के निरीक्षण के समय सहायक विकास अधिकारी रामाधार, ग्राम पंचायत अधिकारी विजय गुप्ता, ग्राम प्रधान जगदीश कुमार उपस्थित रहे। निरीक्षण के समय ग्राम पंचायत मकसोहा में 12 श्रमिक सफाई कार्य तथा ग्राम के सैनिटाइजेशन में लगे हुए पाए गए। मशीन के माध्यम से सैनिटाइजेशन का कार्य चल रहा था। 12 श्रमिक ग्राम पंचायत की सफाई के लिए पर्याप्त नहीं थे। जिसपर डीपीआरओ द्वारा 10 और श्रमिकों को सफाई कार्य में लगवाया गया। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया कि ग्राम पंचायत की साफ-सफाई, फागिग एवं सैनिटाइजेशन निगरानी समिति को सशक्त करना एवं प्रवासी श्रमिकों की कोविड -19 की जांच पर विशेष ध्यान दिया जाए। ग्राम पंचायत बसहामाफी के निरीक्षण के समय साफ - सफाई, फागिग एवं सैनिटाइजेशन की व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिली। जिसपर उपस्थित सहायक विकास अधिकारी को फटकार लगी। निर्देश दिया कि विशेष ध्यान देते हुए अपने पर्यवेक्षण में साफ-सफाई, फागिग व सैनिटाइजेशन का कार्य कराएं। ग्राम पंचायत बसहाभूड में साफ-सफाई , फागिग एवं सैनिटाइजेशन संतोषजनक मिला। डीपीआरओ ने बताया कि प्रत्येक एडीओ को पांच-पांच गांव की निगरानी का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही इलाकाई विधायकों से भी संपर्क कर क्षेत्र में साफ सफाई व्यवस्था की रिपोर्ट ली जा रही है।