'कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता'
लखीमपुर : पूर्व सांसद जफर अली नकवी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि लोकसभा चुनाव निकट है
लखीमपुर : पूर्व सांसद जफर अली नकवी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि लोकसभा चुनाव निकट है, इसलिए कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ की हड्डी हैं। कांग्रेस के लोग वर्तमान केंद्र व प्रदेश सरकार की नाकामियों को जनता को बताएं।
पूर्व सांसद बुधवार को नकहा ब्लॉक में पार्टी के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. शौकत अली की अध्यक्षता में हुए सम्मेलन में नकवी ने कहा कि पांच साल होने को हैं, भाजपा ने जो वादे जनता से किए थे वह वादे जुमले ही साबित हुए हैं। आज देश और प्रदेश में भय, भूख व भ्रष्टाचार का माहौल है। इस सरकार में बातें ज्यादा, काम कम हुआ है। सम्मेलन को युवा नेता कैप्टन मोनिस नकवी, भृगुनंदन ¨सह, प्रदीप जायसवाल, पप्पू खां, रामू शुक्ला आदि कई लोगों ने संबोधित किया। संचालन शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजय गोस्वामी ने किया।