आते-जाते रहे बादल चलती रही ठंडी हवाएं
आते-जाते रहे बादल चलती रही ठंडी हवाएं आते-जाते रहे बादल चलती रही ठंडी हवाएं गुरुवार को मौसम काफी सुहावना रहा। सुबह से बादल घिरे रहे। बीच में कुछ देर के लिए धूप भी निकली। मानसून की शुरुआत। ठंडी होने से लोगों को राहत।
लखीमपुर : गुरुवार को मौसम काफी सुहावना रहा सुबह से बादल घिरे रहे। बीच में कुछ देर के लिए धूप भी निकली, मौसम का पारा कुछ नीचे आया। गर्मी कम होने से लोगों ने कुछ राहत की सांस ली। बुधवार को हल्की फुहार पढ़ने से भी लोगों को लगा था कि अब मानसून की शुरुआत हो जाएगी। लेकिन फिर बारिश थम गई गुरुवार को सुबह से आसमान में बादल आते-जाते रहे कभी धूप तो कभी बदली बनी रही ठंडी हवाओं के झोंके के चलते मौसम सुहावना। दोपहर दो बजे के बाद से फिर आसमान में बादल घिर गए। सुबह से हल्की ठंडी हवा चल रही थी करीब 11 बजे के आसपास आसमान से ऐसा लगा कि जैसे धूप निकलेगी कुछ देर के लिए बादल साफ हुए लेकिन फिर पूरा आसमान बादलों से ढक गया। अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पूरे दिन ठंडी हवाएं चलती रही। किसानों को भी उधर मानसून का इंतजार है खेतों में अगली फसल लगाने की तैयारी में है। घिरते बादल देख कर उन्हें भी आशा लगी रही। सुबह से शाम तक आते जाते बादल और चलती ठंडी हो ने लोगों को राहत दी।