पुलिस लाइंस में चला सफाई अभियान, हुआ सैनिटाइजेशन
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को लेकर मुख्यमंत्री ने सभी जिलों में साफ-सफाई अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए थे। लखनऊ रेंज की आइजी लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में रेंज के सभी जिलों में दो दिवस का विशेष अभियान चलाया गया।
लखीमपुर : कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को लेकर मुख्यमंत्री ने बीती 10 जुलाई को वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के माध्यम सभी जिलों में विशेष सावधानी बरतने व साफ-सफाई अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में लखनऊ रेंज की आइजी लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में रेंज के सभी जिलों में दो दिवस का विशेष अभियान चलाया गया। इसमें लखीमपुर में एपी पूनम व एएसपी अरुण कुमार सिंह की अगुआई में अभियान चलाया गया। पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा व नियमित ड्यूटी एवं प्रतिबंध का सफल पालन कराने के साथ साथ साफ-सफाई व सैनिटाइजेशन का काम पुलिस ऑफिस, पुलिस लाइंस परिसर, अग्नि शमन विभाग व अन्य संबंधित जगहों पर किया गया। आइजी रेंज ने कोरोना महामारी से बचाव के लिए जरूरी निर्देश दिए गए हैं। रेंज के सभी जिलों में साफ-सफाई व सैनिटाइजेसन का काम नियमित रूप से किया जा रहा है।