कलश यात्रा के साथ श्री रुद्र महायज्ञ व संत सम्मेलन का शुभारंभ
ई। सबसे पहले आचार्य प्रमोद शास्त्री के सानिध्य में मोहित शास्त्री पंडित विमल शास्त्री राजन पांडेय व हर्षित अवस्थी ने वेद मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना करवाई।
लखीमपुर : क्षेत्र के गांव ढकिया रूप में तृतीय श्री रुद्र महायज्ञ एवं संत सम्मेलन का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा गांव की यज्ञशाला से मढि़या घाट पहुंची। जहां पर गोमती नदी के तट पर आचार्य प्रमोद शास्त्री की सानिध्य में कलश भरे गए।
ग्राम ढकिया रूप में श्री रुद्र महायज्ञ की शुरुआत कलश यात्रा के साथ की गई। सबसे पहले आचार्य प्रमोद शास्त्री के सानिध्य में मोहित शास्त्री, पंडित विमल शास्त्री, राजन पांडेय व हर्षित अवस्थी ने वेद मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना करवाई। पुरोहित पंडित गुड्डू दीक्षित ने समस्त ग्राम देवताओं की पूजा करवाई। ग्राम देवताओं की पूजा के बाद मुख्य यजमान विनोद शुक्ला की अगुवाई में कलश यात्रा के लिए सभी भक्त गोमती घाट के लिए रवाना हुए। आचार्य प्रमोद शास्त्री ने विधिवत पूजन करवाकर कलश भरवाए। उसके बाद सभी भक्त ढकिया रूप यज्ञशाला पहुंचे। शाम को पंडित निर्देश मिश्रा द्वारा भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। इस दौरान सुरेंद्र शुक्ला, ज्ञानेंद्र शुक्ला, सरोज शुक्ला, किसान नेता श्यामू शुक्ला आदि मौजूद रहे।