कुर्सी के भूखे व वोट के सौदागरों से सावधान रहें जनजाति के लोग
दीदी ने कहा कि कहा कुछ लोग कुर्सी के भूखे है वोट पाने के लिए न जाने क्या क्या करते फिरते हैं।
लखीमपुर: थारू बाहुल्य क्षेत्र चंदनचौकी में ग्राम स्वराज मंच द्वारा आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संत सम्मेलन के दूसरे दिन भी साध्वी प्राची धर्म परिवर्तन को लेकर गरजीं। उन्होंने थारू जनजाति के लोगों से अपने आसपास फैले इसाई मिशनरियों से सावधान रहने की बात कही और अपने बच्चों को भारतीय संस्कृति में ढालने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का आगाज भगवान श्रीराम एवं पूज्य गुरुनानक देव महाराज और महाराणा प्रताप सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित करके किया गया। कार्यक्रम के दूसरे दिन समापन के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि हरिद्वार से आईं साध्वी प्राची ने कहा कि कहा कुछ लोग कुर्सी के भूखे हैं वोट पाने के लिए न जाने क्या क्या करते फिरते हैं। इन वोटों के भिखारियों से भी सचेत रहें। उन्होंने सभी को फिर से भारतीय संस्कृति में ढलने का आह्वान किया और भारत-नेपाल सीमा पर बसे भोले5भाले थारू जनजाति से अपने बच्चों को शिक्षित करने के साथ साथ ईसाई मिशनरियों के जाल न फंसने की बात कही। भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने उपस्थित लोगों का आभार जताया और आदिवासी जनजाति के बच्चों को शिक्षा में आ रही किसी भी प्रकार की दिक्कत को दूर करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले ओमप्रकाश, डॉ. संतराम गुप्ता व अन्य लोगों की सराहना की गई। संचालन संजय मिश्र ने किया। कई वक्ताओं व संतों ने भी विचार व्यक्त किए। सम्मेलन में विजय कुमार गुप्ता, संतराम, बलजीत सिंह, सुनील गर्ग, अभिषेक गुप्ता, मोनू बंसल, दीपक, विकास गुप्ता, उदयवीर सिंह, सीओ पलिया राकेश नायक, इंस्पेक्टर सियाराम, प्राधानाचार्य राजेश सहित सैकड़ों भारत व नेपाल के संत उपस्थित थे।
संतों को दिए कंबल व श्रीमद् भागवत गीता
कार्यक्रम के समापन पर इसमें भाग लेने आए भारत और नेपाल के सभी संतों को कंबल और श्रीमद् भागवत गीता की पुस्तकें भेंट की गईं। इसके साथ ही संभ्रांत लोगों को सम्मानित किया गया।