नागेंद्र जिलाध्यक्ष और बृजेंद्र सिंह मंत्री बने
संवादसूत्र लखीमपुर वन विभाग के नीलामी हाल में रविवार को सहायक वन कर्मचारी संघ का चुनाव हुआ जिसमें एक बार फिर नागेंद्र पांडेय जिलाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए हैं।
By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Oct 2019 10:25 PM (IST)Updated: Mon, 21 Oct 2019 06:10 AM (IST)
लखीमपुर : वन विभाग के नीलामी हाल में रविवार को सहायक वन कर्मचारी संघ का चुनाव हुआ, जिसमें एक बार फिर नागेंद्र पांडेय जिलाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए हैं। चुनाव में बृजेंद्र सिंह को मंत्री चुना गया। संघ का चुनाव संरक्षक दिनेश गुप्ता, प्रदेश नदीम, महामंत्री अमित श्रीवास्तव, उप्र वाहन चालक संघ के प्रांतीय मंत्री उपेंद्र तिवारी, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष महंत सिंह की देखरेख में संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद के लिए संघ के तीन प्रत्याशियों नागेंद्र पांडेय, मुसीर अहमद और जयकांत शाही ने नामांकन किया था। मतों की गणना के बाद नागेंद्र पांडेय दो वोट से विजयी घोषित किए गए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें