Move to Jagran APP

त्योहार को लेकर चूड़ियों की दुकानों पर बढ़ी भीड़

बाजार में छाया उल्लास संवादसूत्र लखीमपुर दीपावली के त्यौहार को लेकर दिनों-दिन उल्लास बढ़ रहा है। बाजार में रौनक है लोगों में उत्साह है महिलाएं भी इसमें किसी से पीछे नहीं है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Oct 2019 10:17 PM (IST)Updated: Sun, 20 Oct 2019 10:17 PM (IST)
त्योहार को लेकर चूड़ियों की दुकानों पर बढ़ी भीड़
त्योहार को लेकर चूड़ियों की दुकानों पर बढ़ी भीड़

लखीमपुर : दीपावली के त्योहार को लेकर दिनों-दिन उल्लास बढ़ रहा है। बाजार में रौनक है लोगों में उत्साह है, महिलाएं भी इसमें किसी से पीछे नहीं है। शहर की खपरैल बाजार में खरीदारी के दौरान चूड़ी की दुकानों पर भी खासी भीड़ दिखाई दी। साज-सज्जा के सामान के साथ-साथ महिलाएं चूड़ियां भी खरीद रही हैं। रंग-बिरंगी चूड़ियां और कंगन बहुत भा रहे हैं। इसमें ज्यादातर फिरोजाबाद या लखनऊ के कंगन शामिल हैं। इसके अलावा आर्टीफीशियल ज्वैलरी भी महिलाओं की पसंद है। दीपावली के त्योहार को लेकर सजने-संवरने में इसका भी अपना महत्व है।

loksabha election banner

शहर की खपरैल बाजार में शाम ढलते ही इन दिनों भीड़ जुट रही है। लेडीज पर्स, नेल पॉलिश आदि के अलावा महिलाओं को ज्यादातर चूड़ियां भा रही हैं। इसमें लाख के कंगन भी कई तरह के हैं। चूड़ी का व्यापार करने वाले हाशिम बताते हैं कि लाख के कंगन इस बार कई डिजाइन में उपलब्ध हैं। जो महिलाओं को काफी पसंद आ रहे हैं। इसी तरह फिरोजाबाद की चूड़ियां तो महिलाओं की पसंद हैं ही, लखनऊ और दिल्ली की चूड़ियां भी बाजार में आ रही हैं। इसमें भी अलग-अलग डिजाइन हैं। प्लास्टिक के कंगन भी हैं जिन पर खूबसूरत नक्काशी है। त्योहार के नजदीक आने के साथ-साथ इन सभी की खरीदारी तेजी पकड़ती जा रही है। खपरैल बाजार के अलावा दशहरा मेला में भी रंग-बिरंगे खूबसूरत कंगन की खरीदारी शुरू हो चुकी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.