Move to Jagran APP

उगते सूर्य को अ‌र्घ्य देकर की पुत्रों की सलामती की कामना

लख मपुर: जिले में छठपूजा का महापर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। बुधवार को लखीमपुर, पलिया

By JagranEdited By: Published: Wed, 14 Nov 2018 11:21 PM (IST)Updated: Wed, 14 Nov 2018 11:21 PM (IST)
उगते सूर्य को अ‌र्घ्य देकर की पुत्रों की सलामती की कामना
उगते सूर्य को अ‌र्घ्य देकर की पुत्रों की सलामती की कामना

लख मपुर: जिले में छठपूजा का महापर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। बुधवार को लखीमपुर, पलिया, गोला सहित जिले के तमाम क्षेत्रों में विधि विधान से महिलाओं ने नदी, पोखर तथा तालाबों के किनारे खड़े होकर छठव्रत की पूजा की। पूजन-अर्चन के बाद महिलाओं का तीन दिनी व्रत का समापन हो गया।

loksabha election banner

लखीमपुर शहर के सेठघाट पर उगते सूर्य को अ‌र्घ्य देने के लिए अलसुबह चार बजे से ही महिलाओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। घंटों नदी में खड़े होने के बाद जब सुबह 6.40 बजे भगवान भास्कर का उदय हुआ तो पुत्रों ने माताओं के कलसुप

में अ‌र्घ्य दिया। इस दौरान सेठघाट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। इस मौके पर सदर विधायक योगेश वर्मा, एसडीएम सदर अरुण कुमार ¨सह, ईओ अखिलेश त्रिपाठी, सीओ सिटी आरके वर्मा, कोतवाल अशोक पांडेय सहित तमाम लोग थे।

पलिया कलां : छठ पर्व के तहत बुधवार सुबह व्रतधारी महिलाओं ने उगते हुए सूर्य को अ‌र्घ्य देकर व्रत का पारायण किया। इसको लेकर स्थानीय चीनी मिल कालोनी में पहले से ही तैयारी की गई थी। यहां तालाब की सफाई हुई और घाट को भी तैयार किया गया। पूर्वांचल से शुरू हुआ यह पर्व नगर समेत आस पास के इलाकों में परंपरागत ढंग से मनाया जाता है। महिलाओं ने व्रत रखकर अपने पति, पुत्र की लम्बी आयु की कामना की।

गोला गोकर्णनाथ: छठ का पर्व शहर में परंपरागत तरीके से धूमधाम व उल्लास के साथ मनाया गया। पर्व में नहाय खाय के सुहागिनें घर में सुख समृद्धि, पुत्र की कामना व पति की दीर्घायु की मनौतियां लेकर कठिन निर्जला व्रत रखा। शिवमंदिर के निकट तीर्थ सरोवर घाट पर एकत्र होकर परिजन के साथ गन्ना, फल, मिठाई व पकवान सहित अन्य पूजन सामग्री का डाल सजाए। शाम ढले सूर्यदेव के अस्ताचल की ओर प्रस्थान करते समय महिलाओं में उनका श्रद्धापूर्वक पूजन व अ‌र्घ्य दिया। तथा छठी मइया तोहके बोलाइब हो, सूरज का अ‌र्घ्य देबै व मइया को मनइबे जैसे लोकगीतों से माहौल भक्तिमय हो उठा। व्रत का विश्राम शुक्रवार को प्रात: सूर्योदय को अ‌र्घ्य देकर किया।

ढखेरवा: छठ पूजा का पर्व हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जहां महिलाओं ने सूर्य को अ‌र्घ्य देकर अपनी संतानों की दीर्घायु होने और परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। साथ ही महिलाओं ने मौसमी फल और पकवान से विधि विधान के साथ छठ पूजा की। उधर गांव बोकरिहा में छठ पूजा के अवसर पर मंगलवार रात विशाल जागरण का आयोजन किया गया जिसमें अमित म्यूजिकल ग्रुप कानपुर के कलाकारों ने मनमोहक झांकियों के साथ गीत और नृत्य प्रस्तुत किए। श्रोता तालियों के साथ रात भर झूमते रहे। यह कार्यक्रम गत वर्षो की भांति छठ पूजा के अवसर पर संपन्न कराया गया। जिसमें धर्मेंद्र ¨सह, विश्राम ¨सह, मनोज कुमार वर्मा, राम दयाल ¨सह, शेर बहादुर ¨सह, राकेश वर्मा, अखिलेश ¨सह, राहुल ¨सह, अमित ¨सह तथा लाल साहब आदि रहे।

खजुरिया: बुधवार सुबह उगते सूर्य को अ‌र्घ्य देकर छठव्रत संपन्न हुआ। छठ व्रत के अवसर पर खजुरिया में बस अड्डे के पास और नेपाल रोड के कुंडे पर छठ पूजा की गई। कमलापुरी, गो¨वदनगर, सिद्धनगर, इन्दिरानगर सहित आस पास के गांवों में भी घाटों पर छठ पूजा की गई। घाटों पर ग्रामीणों द्वारा रोशनी का प्रबन्ध किया गया था। रातभर घाटों पर भजन कीर्तन चलता रहा। दूसरे दिन बुधवार को व्रती महिलाओं के साथ पुरुष भी घाटों पर सुबह में ही गए, जहां स्नान करने के बाद उगते हुए सूर्य को अ‌र्घ्य दिया गया।

पड़रियातुला: गुलरिया चीनी मिल के प्रांगण में छठपूजा हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। चीनी मिल मंदिर में जागरण का भी आयोजन किया गया। बुधवार सुबह उगते सूर्य को अ‌र्घ्य देने के साथ प्रसाद वितरण कर समाप्त कर दिया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.