बेकाबू बोलेरो पेड़ से भिड़ी, तीन की मौत
क्चश्रद्यद्गह्मश्र ड्डष्ष्द्बस्त्रद्गठ्ठह्ल क्चश्रद्यद्गह्मश्र ड्डष्ष्द्बस्त्रद्गठ्ठह्ल क्चश्रद्यद्गह्मश्र ड्डष्ष्द्बस्त्रद्गठ्ठह्ल क्चश्रद्यद्गह्मश्र ड्डष्ष्द्बस्त्रद्गठ्ठह्ल क्चश्रद्यद्गह्मश्र ड्डष्ष्द्बस्त्रद्गठ्ठह्ल क्चश्रद्यद्गह्मश्र ड्डष्ष्द्बस्त्रद्गठ्ठह्ल क्चश्रद्यद्गह्मश्र ड्डष्ष्द्बस्त्रद्गठ्ठह्ल क्चश्रद्यद्गह्मश्र ड्डष्ष्द्बस्त्रद्गठ्ठह्ल क्चश्रद्यद्गह्मश्र ड्डष्ष्द्बस्त्रद्गठ्ठह्ल क्चश्रद्यद्गह्मश्र ड्डष्ष्द्बस्त्रद्गठ्ठह्ल
लखीमपुर : तेज रफ्तार से जा रही बोलेरो नीलगाय बचाने के चक्कर में पेड़ से टकरा गई। बोलेरो में सवार मां-बेटे सहित तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को यहां निजी हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया है। यह लोग लखीमपुर खीरी जिले से राजस्थान जा रही बरात में शामिल थे। मरने वालों में दूल्हे का चाचा शामिल है। जबकि घायलों में दूल्हे की दो सगी बहनें भी शामिल हैं।
यह हादसा मंगलवार को तड़के करीब तीन बजे गजरौला थाना क्षेत्र में पूरनपुर हाइवे स्थित जरा पुलिसचौकी के नजदीक हुआ। लखीमपुर खीरी जिले के ¨सगाही थाना क्षेत्र के गांव मोतीपुर निवासी सतीश कुमार के दो पुत्रों अंकित और योगेश की बरात राजस्थान के झुंझनु जिले के कस्बा ¨सघाड़ा जा रही थी।बरात सोमवार को रात करीब ग्यारह बजे आधा दर्जन चारपहिया वाहनों और एक बस के रूप में रवाना हुई। बरात में शामिल बोलेरो अन्य चारपहिया वाहनों से पीछे चल रही थी, जबकि सबसे पीछे बस आ रही थी। माला जंगल में जरा चौकी के नजदीक रोड पर अचानक आए नीलगाय को बचाने के लिए बोलेरो चालक ने प्रयास किया। तभी बोलेरो बेकाबू होकर रोड किनारे स्थित पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी, कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। बोलेरो में सवार खीरी के ¨सगाही थाना क्षेत्र के गांव मोतीपुर निवासी विनोद कुमार पुत्र वंशीधर (48), हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के नागल चौधरी थाना क्षेत्र के गांव जोगिया नागल निवासी वीरेंद् कुमार की पत्नी रेखा (28) तथा आठ वर्षीय पुत्र ध्रुव की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गांव मोतीपुर निवासी ज्योति (21) एवं प्रीति (20) पुत्री विनोद कुमार, संजय कुमार की पुत्री निकिता, हरियाणा के रेवाड़ी जिले के बाबर थाना क्षेत्र के गांव बरधड़ निवासी सत्यवीर की पत्नी बीनू (27) तथा राजस्थान के झुंझनु जिले के खेतड़ी थाना क्षेत्र के गांव रबा निवासी अमित कुमार की पत्नी टीना (34) गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे की सूचना पर डायल 100 पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां हालत गंभीर देख रेफर कर दिया गया। बाद में घायलों को शहर के निजी हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया है। हादसे में मारा गया विनोद कुमार दूल्हे का चाचा है। गंभीर रूप से घायल बीनू और टीना दूल्हे की सगी बहनें हैं। हादसे की बाबत मृतक विनोद के भाई संजय कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया है।