Move to Jagran APP

लक्ष्य हमारा मोदी दोबारा' के नारे के साथ लिया संकल्प

संवादसूत्र, लखीमपुर: भारतीय जनता युवा मोर्चा ने गुरुवार को अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के सभागार में विजय लक्ष्य 2019 के लिए वीडियो कॉन्फ्रें¨सग कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम को भाजयुमो की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन ने वीडियो कॉन्फ्रें¨सग के माध्यम से संबोधित किया और विजय 2019 अभियान की शुरुआत की। भाजयुमो लखीमपुर द्वारा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के सभागार में जिलाध्यक्ष विनोद लोधी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री कमलेश मिश्रा मौजूद रहे, कार्यक्रम में युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रें¨सग के माध्यम से

By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Jan 2019 11:39 PM (IST)Updated: Thu, 17 Jan 2019 11:39 PM (IST)
लक्ष्य हमारा मोदी दोबारा' के नारे के साथ लिया संकल्प
लक्ष्य हमारा मोदी दोबारा' के नारे के साथ लिया संकल्प

लखीमपुर : भारतीय जनता युवा मोर्चा ने गुरुवार को अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के सभागार में विजय लक्ष्य 2019 के लिए वीडियो कांफ्रें¨सग कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम को भाजयुमो की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन ने वीडियो कांफ्रें¨सग के माध्यम से संबोधित किया और विजय 2019 अभियान की शुरुआत की।

loksabha election banner

भाजयुमो लखीमपुर द्वारा अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के सभागार में जिलाध्यक्ष विनोद लोधी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री कमलेश मिश्रा मौजूद रहे। कार्यक्रम में युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने वीडियो कांफ्रें¨सग के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन का संदेश सुना। आगामी कार्यक्रमों और आयोजनों की रूपरेखा तय की। भाजयुमो प्रदेश महामंत्री कमलेश मिश्रा ने बताया कि विजय लक्ष्य 2019 के संकल्प के साथ भारतीय जनता युवा मोर्चा लगभग 17 कार्यक्रमों की श्रृंखला का आयोजन कर रहा है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नौजवान 2019 में पुन: नरेंद्र भाई मोदी की सरकार बनाने के लिए संकल्पित हैं। जिला महामंत्री विकास गुप्ता ने बताया कि भाजयुमो जिले की दोनों लोकसभा सीट जीतने के संकल्प के साथ बूथ स्तर तक नौजवानों के जनसमूह का गठन कर रहा है। यही नौजवान आगामी विजय लक्ष्य 2019 को सफल बनाएगा। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष कपिल श्रीवास्तव, विवेक दीक्षित, शैलेश तिवारी, जिला मंत्री दिनेश ¨सह देवा, उदित प्रताप ¨सह, दामोदर मौर्य, चंदन शाह, जिला कोषाध्यक्ष नितिन गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी विपनीश कटियार, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नीलम गुप्ता, किशन वाजपेयी कन्हैया, विस्तारक सर्वजीत ¨सह, प्रज्ञानंद वर्मा, पंकज गिरि, चंद्र मोहन गौतम, ज्योति शुक्ला, छवि मिश्रा आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.