प्रथम आगमन पर जिले में हुआ प्रदेश महामंत्री का भव्य स्वागत
भाजपा के प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता का जिले में प्रवेश करते ही अभूतपूर्व स्वागत हुआ। मरखापुर में जिलाध्यक्ष सुनील सिंह के साथ जिला पदाधिकारियों ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया।
लखीमपुर : भाजपा के प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता का जिले में प्रवेश करते ही अभूतपूर्व स्वागत हुआ। मरखापुर में जिलाध्यक्ष सुनील सिंह के साथ जिला पदाधिकारियों ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। लंबे काफिले के साथ प्रदेश महामंत्री का गुलरीपुरवा में जिले के विधायकों समेत जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया। यहां उन्होंने पीपल का पौधा रोपा। जल भवन से युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री कमलेश मिश्रा के नेतृत्व में बाइक रैली के साथ नगर में जुलूस की शक्ल में उन्होंने प्रवेश किया।
संकटा देवी चौराहे पर नगर पालिका अध्यक्ष निरुपमा वाजपेयी के साथ सभासदों ने उनका भव्य स्वागत किया। बाद में अनूप गुप्ता संकटा देवी मंदिर पहुंचे। मंदिर में दर्शन के बाद शिव शक्ति मैरिज लान, मेला मैदान, इमली चौराहा से पुराने भाजपा कार्यालय पर महिला मोर्चा द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद वंदन गेस्ट हाउस पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान यज्ञ सैनी वैश्य समाज की ओर से घनश्याम गुप्ता ने चांदी का मुकुट भेंट किया। बाथम वैश्य समाज के द्वारा प्रदेश महामंत्री को फूल मालाओं से लाद दिया गया। जिलाध्यक्ष सुनील सिंह के नेतृत्व में वंदन पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में संचालन महामंत्री आशू मिश्रा ने किया। इस अवसर पर महामंत्री कुलभूषण सिंह, विजय शुक्ला रिकू, ज्योतिर्मय बरतरिया, जिला मीडिया प्रभारी रमेश चंद्र मिश्रा, जिला सह मीडिया प्रभारी राम जी दीक्षित, विधायक शशांक वर्मा, अरविद गिरि, पूर्व जिला अध्यक्ष शरद बाजपेयी, डॉ. इरा श्रीवास्तव, विनोद मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष सुमन सिंह, नरेंद्र सिंह, विधायक सौरभ सिंह सोनू, मंजू त्यागी, लोकेंद्र प्रताप सिंह, बाला प्रसाद अवस्थी समेत अनेक कार्यकर्ता शामिल थे।