Move to Jagran APP

केक काटकर मनाया सपा संरक्षक का जन्मदिन

जागरण टीम लखीमपुर शुक्रवार को जिले भर में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। लोहिया भवन पर कार्यकर्ताओं ने केक काटा गोष्ठी भी हुई। जिलाध्यक्ष कय्यूम खां ने कहा कि मुलायम सिंह जमीनी नेता हैं। उन्होंने हर वर्ग के लिए काम किया है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Nov 2019 09:54 PM (IST)Updated: Fri, 22 Nov 2019 09:54 PM (IST)
केक काटकर मनाया सपा संरक्षक का जन्मदिन
केक काटकर मनाया सपा संरक्षक का जन्मदिन

लखीमपुर : शुक्रवार को जिले भर में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। लोहिया भवन पर कार्यकर्ताओं ने केक काटा, गोष्ठी भी हुई। जिलाध्यक्ष कय्यूम खां ने कहा कि मुलायम सिंह जमीनी नेता हैं। पूर्व विधायक उत्कर्ष वर्मा ने कहा कि मुलायम सिंह के नेतृत्व वाली सरकारों में युवाओं, बेरोजगारों और किसानों को हमेशा आगे बढ़ाया गया है। गोष्ठी को पूर्व जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल, पूर्व विधायक रामसरन ने भी संबोधित किया। जिलाध्यक्ष की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण किया।

loksabha election banner

फरधान: जिला पंचायत सदस्य महेश कनौजिया, पूर्व विधायक राम सरन सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने फरधान सीएचसी में फल वितरित किए।

गोलागोकर्णनाथ: कार्यकर्ताओं ने सीएचसी गोला में भर्ती मरीजों को फल वितरण किया।

ममरी: ग्राम जनकपुर निवासी सपा नेता अरुण यादव के आवास पर कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार करते हुए सपा संरक्षक के दीर्घायु होने की कामना की।

मोहम्मदी: सपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिह यादव के 82वें जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने केक काटा और एक दूसरे को खिलाकर बधाई दी।

पलियाकलां: कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मुलायम सिंह का जन्मदिन मनाया। वहीं सीएचसी में जिला महामंत्री नरेश यादव, प्रभारी अनीता यादव, नगर पालिका चेयरमैन महमूद हुसैन खान, जावेद अख्तर, हरविदर सिंह बिन्नी, आरिफ खान, नदीम अनवर, जगदीश कुमार, गुरप्रीत सिंह ने मरीजों को फल बांटा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.