ठंडी तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से राहत
संवादसूत्र, लखीमपुर : पहले बादल फिर धूप और फिर बारिश, मंगलवार की रात से बदले मौसम के ब
संवादसूत्र, लखीमपुर : पहले बादल फिर धूप और फिर बारिश, मंगलवार की रात से बदले मौसम के बाद मौसम का पारा भी करीब 10 डिग्री नीचे आया। इससे कुछ देर के लिए ही सही लोगों को धूप की तपिश गर्मी और उमस से राहत मिली है। हल्की ठंडी हवाओं से मौसम भी खुशनुमा हुआ है। मौसम बदलने के बाद से लोगों को मानसून से उम्मीद जगी है घर सूख रहे खेतों में भी उम्मीद लगाए किसानों के चेहरे पर से ¨चता की लकीरें कम हुई है।
मौसम के मिजाज में मंगलवार की शाम से ही बदलाव होने लगे थे। शाम से ही ठंडी तेज हवा चलने लगी थी और आसमान में बादल घिरने लगे थे। रात के 10 बजते बजते आसमान पूरी तरह काले बादलों से ढक गया और करीब 10:30 बजे हलके छींटे भी पड़े। इस दौरान रात में करीब नौ मिमी वर्षा भी रिकॉर्ड की गई दूसरे दिन सुबह से कभी धूप कभी बादल का मौसम बना रहा। दोपहर में कुछ देर के लिए धूप निकली तो उमस और गर्मी से फिर लोग बेहाल हुए लेकिन शाम करीब 5:30 बजे जोर की बारिश और ठंडी हवाओं ने लोगों को राहत दी।मौसम का पारा नीचे आया अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बुधवार की शाम हुई वर्षा के बाद करीब छह मिमी वर्षा भी रिकॉर्ड की गई। वर्षा के बाद धूप तो नहीं निकली लेकिन उमस और बढ़ गई।
पलिया कलां संवादसूत्र के अुनसार : तराई में मानसून ने दस्तक दी है। भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच बीती शाम अचानक मौसम ने करवट बदली। आसमान में कालू बादल छा गए और ठंडी हवा चलने लगी। देर रात बारिश हुई इससे मौसम में नरमी आई है। पारा जो अब तक 40 से अधिक था उसमें गिरावट दर्ज हुई जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। बुधवार को भी ठंडी हवा चलती रही। हालांकि जब जब धूप चमकी तब तक लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लेकिन भीषण गर्मी से फिलहाल निजात मिली है। वहीं बारिश हो जाने की वजह से धान की रोपाई का काम भी आगे बढ़ गया। यह बारिश किसानों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है जो धान की रोपाई की तैयारी में थे और खेतों को ¨सचाई की भी आवश्यकता है।