बाल मेले में लगी आर्ट, क्राफ्ट व विज्ञान प्रदर्शनी
लखीमपुर : चिल्ड्रेंस एकेडमी विद्यालय में बाल मेले का आयोजन किया गया जिसमें आर्ट, क्राफ्ट व विज्ञ
लखीमपुर : चिल्ड्रेंस एकेडमी विद्यालय में बाल मेले का आयोजन किया गया जिसमें आर्ट, क्राफ्ट व विज्ञान की प्रदर्शनी लगाई गई। जिसमें छात्र-छात्राओं ने अनेक मॉडल प्रस्तुत किए। प्रदर्शनी की शुरूआत विद्यालय की संरक्षक कुसुम मित्तल ने की। इस मौके पर छात्र-छात्राओं की समस्याओं का भी उन्होंने समाधान किया। विद्यालय के चार हाउसों के द्वारा देश के चार प्रदेशों जिनमें उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब तथा राजस्थान है उनके बारे में जानकारी दी गई। प्रदेश के प्रमुख स्थानों सांस्कृतिक पृष्ठभूमि तथा खानपान का भी चित्रण इन हाउसों के द्वारा किया गया था।
प्रबंधक कुमुद गोविल ने बताया कि क्लीन इंडिया ग्रीन इंडिया, ऊर्जा बचाओ तथा सड़क सुरक्षा के मुद्दे पर प्रेरणादायक जानकारी दी गई। विज्ञान के अत्यन्त रोचक प्रयोग दिखाए। बेबी शो में मास्टर अहान प्रथम, फैंसी ड्रेस शो में मिस भाव्या पांडेय, डांस में वर्णित जैन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अच्युत कंसल तथा वैष्णवी को टैलेंट शो मे विशेष पुरस्कार दिया गया। ंविज्ञान प्रयोगों में शेल गैस का उत्पादन प्रथम रहा। सभी आगंतुकों ने संपूर्ण कार्यक्रम की प्रशंसा की।