एसएसबी कैंप में ¨हदी में कार्य करने पर जोर
लखीमपुर : सशस्त्र सीमा बल की 70वीं वाहिनी मझरा फार्म में ¨हदी पखवाड़े का आयोजन किया गया। श
लखीमपुर : सशस्त्र सीमा बल की 70वीं वाहिनी मझरा फार्म में ¨हदी पखवाड़े का आयोजन किया गया। शनिवार को पखवाड़े के समापन पर एक गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। गोष्ठी में कार्यालय कार्य में ¨हदी के प्रयोग को बढ़ाने के विषय पर चर्चा हुई। इस दौरान प्रभारी कमांडेंट आलोक कुमार ¨सह ने सभी शाखा प्रभारियों को ¨हदी में अधिक से अधिक कार्य करने के लिए निर्देशित किया और साथ ही उन्होंने कंप्यूटर में ¨हदी टाइ¨पग इंस्टाल करने के लिए भी कहा। उन्होंने सभी कार्मिकों को ¨हदी में प्रार्थना पत्र लिखने के लिए निर्देशित किया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए उप कमांडेंट अजय पांडेय ने कार्यालय के सभी कार्मिकों को फाइलों में टिप्पणी लेखन ¨हदी भाषा में ही करने के लिए आदेश दिया। पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को अधिकारियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस दौरान सहायक कमांडेंट अजय यादव समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
पलियाकला संवादसूत्र के अनुसार ¨हदी दिवस के शुभ अवसर पर स्थानीय श्री कुल परिवार सेवा समिति आश्रम पर नगर के वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकार राम चंद्र शुक्ल की अध्यक्षता में एक सरस काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। सर्व प्रथम समिति के श्री कुल उपासक पंडित गो¨वद माधव सहित सभी कवियों ने विद्या और बुद्धि की देवी मां सरस्वती जी के चित्र पर धूप दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया। कवि र¨वद्र तिवारी ने सस्वर सरस्वती वंदना कर देश की एकता पर अपनी निम्न सशक्त रचना पढ़ी। प्रमुख कवि एवं शिक्षक नफीस अंसारी ने कहा
हम है ¨हदी वाले, हर काम हमारा ¨हदी में। ¨हदू मुस्लिम सबको प्रणाम, हमारा ¨हदी में। इसके बाद कवि रोशन भारती ने अपनी बात कुछ यू कही- हमे उर्दू से मोहब्बत है, हमे ¨हदी से यारी है। चहकते हर जुबां पर हम, यही खुशबू हमारी है। नगर के युवा कवि फारुख हुसैन ने कई गजलें पढ़कर अपनी एक रचना कुछ इस तरह कही। हमारी आन, हमारी शान, हमारा अभिमान है ¨हदी। हो चाहे देश में कितनी भाषा, हमारा सम्मान है ¨हदी।।
समिति के अध्यक्ष शांति स्वरूप शुक्ला, संरक्षक गगन मिश्रा, सुनील गुप्ता अनेक लोग उपस्थित रहे।