निर्माणाधीन हाईवे पर पलटी गन्ने से भरी ट्रॉली
संवादसूत्र, खजुरिया (लखीमपुर): कस्बा और गो¨वदनगर के बीच निर्माणाधीन हाईवे पर कीचड़ होने की वजह से यहां गन्ने से भरी एक ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। यहां मिट्टी हटाकर गिट्टी डालने का काम किया जा रहा है। बारिश की वजह से मिट्टी ने दलदल का रूप ले लिया है और कीचड़ भी बढ़ गया। इसी दौरान यहां से निकल रही गन्ने से भरी एक ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे गन्ना भी सड़क पर फैल गया। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। चालक भी बच गया। इसके अलावा यहां कई बाइकें भी पलट गईं जिससे लोगों को हल्की चोटें आई हैं। गन्ना पलटने से काफी देर तक यहां आवागमन भी बंद रहा।
लखीमपुर : कस्बा और गो¨वदनगर के बीच निर्माणाधीन हाईवे पर कीचड़ होने की वजह से यहां गन्ने से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। यहां मिट्टी हटाकर गिट्टी डालने का काम किया जा रहा है। बारिश की वजह से मिट्टी ने दलदल का रूप ले लिया है और कीचड़ भी बढ़ गया। इसी दौरान यहां से निकल रही गन्ने से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे गन्ना भी सड़क पर फैल गया। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। चालक भी बच गया। इसके अलावा यहां कई बाइकें भी पलट गईं जिससे लोगों को हल्की चोटें आई हैं। गन्ना पलटने से काफी देर तक यहां आवागमन भी बंद रहा।